{"_id":"62066a63bc8e192e8426f37c","slug":"himachal-weather-update-rain-and-snowfall-expected-from-february-15-136-roads-still-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में 15 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने के आसार, 136 सड़कें अभी भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में 15 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने के आसार, 136 सड़कें अभी भी ठप
Fri, 11 Feb 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:23 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते 15 फरवरी से मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली।
विज्ञापन
बर्फ से ढकी सिस्सू झील।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 15 फरवरी से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 136 सड़कें और 42 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, सुंदरनगर-बिलासपुर 22.0, सोलन 21.2, हमीरपुर 20.8, कांगड़ा 20.6, भुंतर 20.4, धर्मशाला 20.1, चंबा 19.7, शिमला 13.9, डलहौजी 7.3, कल्पा 6.1 और केलांग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। लाहौल-स्पीति में 92, शिमला 17, कुल्लू 11, मंडी 11, चंबा 4 और सोलन में एक सड़क बंद है। लाहौल-स्पीति जिले में 27, चंबा 11 और शिमला में 4 पेयजल योजनाएं ठप हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते 15 फरवरी से मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 13.5
कल्पा - 4.6
कुफरी - 2.3
मनाली - 2.0
डलहौजी 0.1
शिमला 3.0
धर्मशाला 5.2