फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Rain and snowfall alert for two days in Himachal pradesh, changes will come due to the activation of western disturbances

मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा बदलाव

Mon, 21 Mar 2022 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Mar 2022 09:37 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 23 मार्च से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
himachal weather update: Rain and snowfall alert for two days in Himachal pradesh, changes will come due to the activation of western disturbances
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। 23 और 24 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 23 मार्च से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.8, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.0, कांगड़ा-सुंदरनगर में 32.5, धर्मशाला में 31.2, चंबा में 31.0, सोलन-भुंतर में 30.5, शिमला में 23.4, कल्पा में 19.4, कुफरी में 17.4 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


उधर, रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 21.7, ऊना में 16.4, बिलासपुर में 16.5, हमीरपुर में 16.0, कांगड़ा में 15.4, शिमला में 14.4, धर्मशाला में 13.0, मनाली में 7.6, कल्पा में 3.8 और केलांग में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 और 24 मार्च को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed