फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: Orange alert for two days of heavy rain in Himachal, schools in Rampur subdivision cl

Himachal Weather Update: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात उपमंडलों में 28 जुलाई तक स्कूल बंद

Tue, 25 Jul 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 08:05 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।  अलर्ट को देखते हुए शिमला जिले के छह उपमंडलों में 28 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Orange alert for two days of heavy rain in Himachal, schools in Rampur subdivision cl
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 31 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। वहीं, सोमवार रात को धर्मशाला में 80.2, पालमपुर 50.6 और जोगिंद्रनगर में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अभी भी 500 से अधिक सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हैं। इसके अलावा सैकड़ों जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दिन से बारिश की तीव्रता में आएगी कमी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के  जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 30 जुलाई से अगले 2 दिनों तक राज्य में वर्षा गतिविधि की तीव्रता और वितरण में कमी आने की संभावना है। वहीं, अगले चार से पांच दिनों के भीतर औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले के सात उपमंडलों  में स्कूल 28 जुलाई तक बंद
उधर, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शिमला जिले के सात उपमंडलों में 28 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इनमें रामपुर बुशहर, डोडरा क्वार जुब्बल, कोटखाई, चौपाल, रोहड़ू व ठियोग उपमंडल के स्कूल शामिल हैं। रामपुर बुशहर उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल रामपुर बुशहर में अभी तक भी 60 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। इन सड़कों पर यातायात शुरू नहीं होने के चलते लोगों की परेशानी बढ़ी है। वहीं, मौसम विभाग की अगले से दो से तीन दिनों तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों को 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है जाकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं, सीबीएससी व आईसीएससी से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं। 
 

इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट
भारी बारिश की स्थिति में चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। 

कुल्लू में बादल फटने से भारी नुकसान
उधर, येलो अलर्ट के बीच कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार अल सुबह करीब 4:00 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से पंचानाला और हुरला नाला में बाढ़ आ गई। इससे पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 15 को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा हैं। तीन पुल भी बाढ़ में बह गए हैं। इसके साथ ही भुंतर-गड़सा मनियार सड़क मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। सरकारी व निजी भूमि को नुकसान के साथ ही कुछ मवेशी भी बह गए हैं।

मलाणा-दो प्रोजेक्ट के ओवरफ्लो हुए डैम में स्थिति सामान्य
 मलाणा पावर प्रोजेक्ट-दो के ओवरफ्लो हुए डैम में स्थिति अब सामान्य बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए मलाणा पावर पोजेक्ट-एक डैम के गेट खोल दिए गए हैं। अगर मलाणा पावर प्रोजेक्ट-दो का पानी आता भी है तो इससे नुकसान का खतरा कम होगा। हालांकि प्रशासन की मानें तो अब स्थिति नियंत्रण में है। वहीं दूसरी ओर डैम के बंद हुए गेट को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। गौर रहे कि 24 जुलाई को मलाणा-दो प्रोजेक्ट का डैम ओवरफ्लो होने के बाद हड़कंप मच गया था। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को पार्वती नदी से दूर रहने को कहा था। पार्वती नदी किनारे बसे गांव जिया व हाथीथान के लोग सहम गए थे। डैम में सिल्ट व तकनीकी कारणों के चलते इसके गेट नहीं खुल रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed