फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: no rain and snowfall prediction for four days in state, fresh snowfall increased troubles in Kullu-Lahaul

हिमाचल: चार दिन मौसम साफ रहने के आसार, बर्फबारी के बाद कुल्लू-लाहौल में बढ़ीं दुश्वारियां

Mon, 27 Dec 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Dec 2021 07:45 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि मंगलवार को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों में बर्फबारी-बारिश हो सकती है। बाकि भागों में मौसम साफ रहेगा। उधर, ताजा बर्फबारी से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन
himachal weather update: no rain and snowfall prediction for four days in state, fresh snowfall increased troubles in Kullu-Lahaul
जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के कुछ भागों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 31 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, बिलासपुर में 21.0, सुंदरनगर में 20.1, हमीरपुर में 19.5, कांगड़ा में 18.7, सोलन में 18.5, धर्मशाला में 18.0, नाहन में 17.7, भुंतर में 17.4, चंबा में 13.6, शिमला में 10.2, कल्पा में 6.9, डलहौजी में 2.6 और केलांग में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0, कल्पा में माइनस 4.8, कुफरी में माइनस 2.8, डलहौजी में माइनस 0.7, मनाली में 0.4, सोलन में 0.8, शिमला में 2.0, ऊना में 5.0, मंडी में 5.2 और धर्मशाला में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

अटल टनल और जलोड़ी दर्रा होकर नहीं गईं बसें 

वहीं, रविवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को दूसरे दिन अटल टनल होकर न तो पर्यटकों के वाहन गुजरे और न ही निगम की बसें जा सकीं। केलांग से कुल्लू आ रही केलांग डिपो की एक बस अटल टनल के साउथ पोर्ट में दो दिन से फंसी है। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले हाइवे-305 से भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। ताजा बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा से तीन दिन से बस सेवा ठप है। लोगों को पांच से दस किलोमीटर पैदल अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। सोमवार को करीब 100 लोग पैदल ही दर्रा के आर-पार हुए। दुश्वारियों के बीच आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, अटल टनल के साथ पोर्टल में 15, कुंजुम दर्रा में 35, बारालाचा में 50 सेंमी तथा जलोड़ी दर्रा में 10 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है। अटल टनल बंद रहने से सैलानियों ने मनाली के सोलंगनाला, देवी हिडिंबा, नेहरूकुंड, कोठी, गुलाबा, जलोड़ी दर्रा, सोझा तथा हामटा जाकर बर्फ के बीच मस्ती की। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि पर्यटकों के साथ आम लोग भी बर्फीले इलाकों का रुख न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed