फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update news: 143 roads still closed due to snowfall

हिमाचल: प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने के आसार, बर्फबारी से 143 सड़कें अभी भी बंद, लाहौल में हिस्खलन

Thu, 10 Feb 2022 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

मौसम के पूरी तरह से खुलने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में 143 सड़कें गुरुवार रात तक बंद रहीं। 81 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।  वहीं, मौसम खुलने के बावजूद जिला कुल्लू और लाहौल में भी मौसम खुलने के बावजूद हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। 

विज्ञापन
himachal weather update news: 143 roads still closed due to snowfall
लाहौल में सड़क बहाली कार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। जबकि 14 फरवरी को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। वहीं, गुरुवार को राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं, मौसम के पूरी तरह से खुलने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में 143 सड़कें गुरुवार रात तक बंद रहीं। 81 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिला कुल्लू और लाहौल में भी मौसम खुलने के बावजूद हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। मनाली से केलांग और दारचा के बीच इसकी अधिक आशंका है। अटल टनल के दोनों छोर के अलावा सिस्सू और तांदी के अलावा सोलंगनाला एवं जलोड़ी दर्रा में हिमखंड गिर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय केलांग से आगे दारचा-शिंकुला दर्रा को जोड़ने वाले मार्ग पर हिमस्खलन हुआ। इससे घंटों तक केलांग-दारचा-शिंकुला मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे रॉरिक व चिका गांव का संपर्क दारचा व जिला मुख्यालय से कट गया। इस बीच गुरुवार को उपरोक्त गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए भी जाना था, लेकिन भारी हिमखंड गिरने से मार्ग बंद हो गया था। इसकी सूचना लोगों ने बीआरओ को दी। बीआरओ ने मौके के लिए मशीनरी भेज कर हिमखंड को हटाकर रॉरिक व चिका गांव के लोगों को राहत दी। बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति के दोनों अंतिम गांव है। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि बीआरओ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर कड़ाके की ठंड में हिमखंड हटा दिया है। 
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
केलांग में न्यूनतम तापमान -13.2 , कल्पा -5.5, कुफरी -2.3, मनाली -2.4, डलहौजी 0.6, शिमला 1.6, सुंदरनगर 0.4, भुंतर 1.2, धर्मशाला 7.2, ऊना 5.5, नाहन 6.5, पामलपुर 2.5, सोलन 1.0, कांगड़ा 3.7, मंडी 3.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 5.0, चंबा 5.3, जुब्बड़हट्टी 6.3 और पांवटा साहिब में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed