फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Monsoon weakened in state, chances of clear sky in the entire state from this day

Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, इस दिन से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार

Sun, 24 Sep 2023 06:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 06:04 PM IST
सार

1 से 24 सितंबर तक राज्य में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।  प्रदेश में 25 के बाद कभी भी मानसून के विदा होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather update: Monsoon weakened in state, chances of clear sky in the entire state from this day
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। रविवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में 25 के बाद कभी भी मानसून के विदा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 25 से 30 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिलने से तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। 

विज्ञापन


24 सितंबर तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसे बादल
उधर, 1 से 24 सितंबर तक राज्य में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। चंबा में 24, हमीरपुर 10, किन्नौर 64, कुल्लू 35, लाहौल-स्पीति 80, मंडी 48, शिमला 65, सिरमौर 34 और सोलन में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान कांगड़ा में सबसे अधिक 228.2, ऊना 158.3 व बिलासपुर में 121.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 10896 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 23 सितंबर तक 468 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 180 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 487 घायल हुए हैं। राज्य में 2647 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 11129 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 320 दुकानों व 5977 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8667.95 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 168  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 22.0, सुंदरनगर 30.2, भुंतर 28.5, कल्पा 22.0, धर्मशाला 27.5, ऊना 32.0, नाहन 27.2, केलांग 18.8, सोलन 27.3, मनाली 21.2, कांगड़ा 28.2, मंडी 30.2, बिलासपुर 30.2, चंबा 30.7, डलहौजी 21.6, रिकांगपिओ 27.5, धौलाकुआं 31.3, बरठीं 30.2, समदो 22.6 और मशोबरा में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed