फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Snowfall in Tangalangala on Manali Leh road, tourists enjoyed the snow

Himachal Weather: 17,000 फीट ऊंचे तंगलंग दर्रे पर बर्फबारी, सैलानियों ने की मस्ती, प्रदेश में बढ़ी ठंडक

Tue, 06 Sep 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Sep 2022 10:43 PM IST
सार

जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह मार्ग पर पड़ने वाले 17,000 फीट ऊंचे तंगलंग दर्रे पर मंगलवार को सितंबर के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी हुई है। दर्रे में कई किलोमीटर तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update, Snowfall in Tangalangala on Manali Leh road, tourists enjoyed the snow
तंगलंगला में बर्फबारी के बीच सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह मार्ग पर पड़ने वाले 17,000 फीट ऊंचे तंगलंग दर्रे पर मंगलवार को सितंबर के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी हुई है। दर्रे में कई किलोमीटर तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। लाहौल की कुगती जोत में भी हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब मस्ती की। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बर्फबारी से प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वाहनों की आवाजाही जारी है। 15 सितंबर से अधिकारिक रूप से एचआरटीसी का लेह-दिल्ली बस रूट बंद होगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन



ये भी पढ़ें: हिमाचल तब और अब: गठन के बाद से विकास की राह पर सरपट दौड़ती गई देवभूमि, ऐसे बदलती गई तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को मौसम सामान्य बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। नौ और दस सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला की पहाडि़यों पर मई और जून में भेड़-बकरियों को चरागाह में लेकर आए कांगड़ा, चंबा व कुल्लू जिला के भेड़ पालक वापस लौटने शुरू हो गए हैं। जिला कुल्लू में मंगलवार को मौसम साफ रहने पर किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। राजधानी शिमला में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही।


सात मील के पास भूस्खलन से मनाली हाईवे हुआ अवरुद्ध, देर रात बहाल
राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़-मनाली मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सात मील के पास भूस्खलन होने से बाधित हो गया। देर शाम तक मार्ग खुल नहीं सका है। सात मील के पास हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिला प्रशासन ने कुल्लू-मनाली जाने वाले वाहनों को वाया कटौला रवाना किया। पंडोह से मंडी की तरफ आने वाले वाहनों को गोहर वाया चैलचौक-मंडी जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। भूस्खलन की चपेट में आने से फोरलेन निर्माण में जुटी एलएनटी मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मशीन चला रहा चालक भूस्खलन की चपेट में आने से सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है। बहाली कार्य के दौरान अंधेरा होने से मार्ग को पूरी तरह बहाल नहीं किया जा सका है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि यातायात वैकल्पिक मार्गों से बहाल किया गया है। हालांकि देर रात करीब 10:30 हाईवे बहाल कर दिया गया। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.1, सुंदरगनर 18.4, भुंतर 18.2, कल्पा 9.8, धर्मशाला 18.2, ऊना 22.5, नाहन 22.3, केलांग 9.7, पालमपुर 17.0, सोलन 17.0, मनाली 14.8, कांगड़ा 18.7, मनाली 20.2, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 19.9, चंबा 17.9, डलहौजी 14.7, कुफरी 13.2, रिकांगपिओ 14.3, पांवटा साहिब 24.0 और कसौली में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 22.4, चंबा 30.7, केलांग 23.0, पालमपुर 26.2, भुंतर 31.7, हमीरपुर 31.2, सुंदरनगर 22.4, कुफरी 20.2, सोलन 29.5 और नाहन में 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed