फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Monsoon likely to depart from this week, clear weather in the state for a week

Himachal Weather: हिमाचल से इसी सप्ताह मानसून विदा होने के आसार, राज्य में एक सप्ताह तक मौसम साफ

Mon, 25 Sep 2023 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 07:53 PM IST
सार

सितंबर में सामान्य से 38 फीसदी कम और मानसून सीजन में 22 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। प्रदेश में मौसम बदलते ही ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक कमी दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: Monsoon likely to depart from this week, clear weather in the state for a week
शिमला में लोगों ने लिया सुहावने मौसम का आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से इसी सप्ताह मानसून विदा होने के आसार हैं। वहीं, एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सितंबर में सामान्य से 38 फीसदी कम और मानसून सीजन में 22 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। प्रदेश में मौसम बदलते ही ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 1 अक्तूबर तक प्रदेश में साफ रहेगा। इसी सप्ताह मानसून के प्रदेश से विदा होने के आसार हैं। इस बार मानसून जल्द विदा हो सकता है। बीते कुछ वर्षों से मानसून की अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदाई होती रही है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह सुबह और शाम के समय तापमान कम रहेगा। दिन के समय धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान
सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, बिलासपुर 32.3, भुंतर 32.4, सुंदरनगर 31.0, कांगड़ा 30.2, सोलन 29.5, मंडी 29.4, धर्मशाला 28.5, नाहन 28.3, शिमला 24.6 और मनाली में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, 1 से 25 सितंबर के दौरान प्रदेश में 70.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 113.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर के अलावा अन्य सभी जिलों में इस दौरान सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन


मानसून सीजन में कितनी बारिश
24 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया था। 24 जून से 25 सितंबर तक तीन माह के दौरान प्रदेश में 885.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 727.4 मिलीमीटर बारिश का सामान्य माना गया है। मानसून सीजन में सिर्फ लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से कम बारिश हुई। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 64, चंबा में सात, हमीरपुर में 44, कांगड़ा में 12, किन्नौर में 14, कुल्लू में 48, मंडी में 43, शिमला में 64, सिरमौर में 43, सोलन में 72 और ऊना में आठ फीसदी अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 2931 घर ढहे
इस मानसून सीजन में 24 जून से 25 सितंबर तक 479 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 187 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 500 घायल हुए हैं। राज्य में 2931 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 12263 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 419 दुकानों व 6025 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8677.35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 168 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed