फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather update: manali udaipur pangi road blocked due to flash floods

Weather: मनाली-उदयपुर-पांगी मार्ग बाढ़ आने से ठप, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार

Fri, 22 Jul 2022 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Jul 2022 10:31 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Himachal weather update: manali udaipur pangi road blocked due to flash floods
लाहौल-स्पीति में भारी बारिश के कारण दारेड नाले में आई बाढ़ से अवरुद्ध हुआ तांदी-संसारी सड़क मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में जारी बारिश के बीच मनाली-उदयपुर-पांगी मार्ग बाढ़ आने से ठप हो गया है। वीरवार शाम तक सूबे की 19 अन्य सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। उदयपुर के नजदीक थिरोट नाले में वीरवार शाम को बाढ़ आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बीते रविवार को किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़ से ठप हुआ नेशनल हाईवे पांच शिमला-किन्नौर करीब 50 घंटों बाद वीरवार को बहाल हुआ।

विज्ञापन


जिला चंबा में भरमौर-हडसर मार्ग प्रंघाला के पास भारी भूस्खलन होने से यातायात के लिए बाधित हो गया है। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्वालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जेसीबी के सहारे श्रद्घालु प्रंघाला नाला पार कर दूसरे किनारे तक पहुंचाए गए। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध परिसर में बुधवार रात को बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। मंदिर के बकरा स्थल के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


बुधवार शाम छह बजे तक किन्नौर में आठ, कुल्लू में तीन, चंबा-कांगड़ा में दो-दो और बिलासपुर-हमीरपुर-लाहौल स्पीति में एक-एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। चंबा में दो और कुल्लू में एक बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद हैं। चंबा में तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। ऊना, चंबा, शिमला और चंबा में वीरवार को छह कच्चे मकान, मंडी में तीन, बिलासपुर में दो और ऊना में एक गोशाला क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जारी बरसात से अभी तक 40, 836 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जिला कुल्लू और लाहौल में नदी-नाले उफान पर हैं। नालों में अचानक बाढ़ आने का सिलसिला जारी है। बुधवार देर रात को हुई भारी बारिश से तांदी-संसारी नाला मार्ग पर दारेड नाले में अचानक बाढ़ आने से अवरुद्ध हो गया है।


सीमा सड़क संगठन की टीम इस जगह पर वैकल्पिक मार्ग निकालने में जुटी है। लोक निर्माण विभाग के नाहन मंडल में बलसार सड़क पर मलबा आने से वीरवार शाम तक सड़क पर आवाजाही बाधित रही। जिला कांगड़ा के चक्की में रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते करीब एक माह से बंद पड़ी कांगड़ा घाटी रेल सेवा अभी भी शुरू नहीं हो पाई है। राजधानी शिमला में वीरवार को दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय शहर में बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र    अधिकतम    न्यूनतम
ऊना     30.2    22.4
बिलासपुर    31.0    23.0
चंबा        24.0    23.1
हमीरपुर    30.0    23.7
कांगड़ा    28.7    22.8
धर्मशाला    26.0    21.0
नाहन    26.5    23.3    
शिमला    20.8    16.1
कल्पा    20.7    13.6    
केलांग    24.0     13.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed