फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Light snowfall on peaks, rain in Kullu-Chandraghati, yellow alert for eight districts

मौसम हिमाचल: चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुल्लू-चंद्राघाटी में बारिश, आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट

Wed, 18 May 2022 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 06:07 PM IST
सार

कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियां सफेद हो गई हैं। 

विज्ञापन
himachal weather update: Light snowfall on peaks, rain in Kullu-Chandraghati, yellow alert for eight districts
लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, मंगलवार रात को कुल्लू, मनाली और लाहौल की चंद्राघाटी में गर्जना के साथ बारिश हुई। कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियां सफेद हो गई हैं। 

विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान फिर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 से 22 मई तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। 19 मई को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र             अधिकतम            न्यूनतम
ऊना             42.0                    24.5
बिलासपुर      39.0                   25.0
चंबा              36.8                   19.9
कांगड़ा            36.7                 20.9
हमीरपुर         36.4                  22.7
नाहन             34.0                 25.6    
धर्मशाला        35.0                20.0
मंडी                33.6               22.1
सोलन            33.5               18.3
शिमला          25.5                16.1
कल्पा            21.0                7.5
केलांग           20.4                 4.8
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed