फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update landslide on kalka shimla railway track 99 road blocked and 176 power transformer

Himachal: कालका-शिमला रेल ट्रैक पर भूस्खलन, शिवालिक के इंजन से टकराए पत्थर, सभी ट्रेनें रद्द

Thu, 04 Aug 2022 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Aug 2022 07:44 PM IST
सार

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर पट्टामोड़ के समीप सुबह 9:50 बजे चलती ट्रेन के सामने भूस्खलन होने से पत्थरों के साथ इंजन टकरा गया। इंजन के नीचे पत्थर चले जाने से पटरी से अगले पहिये उठ गए।

विज्ञापन
himachal weather update landslide on kalka shimla railway track 99 road blocked and 176 power transformer
प्रदेश में बारिश ने बरपाया कहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पौंग झील में नहाने उतरे दो लोग डूब गए हैं। बरयाल पंचायत के भियाल गांव निवासी तीन लोग बुधवार रात झील की ओर गए थे। उनमें से दो घर नहीं लौटे। वीरवार सुबह पुलिस थाना हरिपुर की टीम गोताखोरों के साथ तलाश करती रही। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर पट्टामोड़ के समीप सुबह 9:50 बजे चलती ट्रेन के सामने भूस्खलन होने से पत्थरों के साथ इंजन टकरा गया। इंजन के नीचे पत्थर चले जाने से पटरी से अगले पहिये उठ गए। चालक ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया। 

विज्ञापन



विज्ञापन


शिमला की ओर जा रही शिवालिक स्पेशल ट्रेन में करीब 67 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं। पत्थरों के आने पर करीब एक घंटा तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। इसके बाद कालका से शिमला और शिमला से कालका जाने वाली सभी दस ट्रेनों को बोर्ड ने रद्द कर दिया है। बुधवार रात को शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बादल झमाझम बरसे। गुरुवार को शिमला, ऊना, मनाली और नारकंडा में बादल बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार शाम तक प्रदेश में 45 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 41 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे भूस्खलन से सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक बंद रहा। सात मील के समीप भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली एनएच बाधित हुआ। कमांद के पास भूस्खलन से एनएच का वैकल्पिक मार्ग वाया बजौरा-कुल्लू भी बाधित रहा जिला कुल्लू की उपतहसील नित्थर के बांदल के समीप पथ परिवहन निगम की बस पर ऊपरी पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 10 यात्री सफर कर रहे थे।

नेशनल हाईवे पांच शिमला-किन्नौर पर ब्रौनी खड्ड के उफान पर रहने गुरुवार सुबह यातायात बाधित रहा। भूस्खलन से औट-बंजार-सेंज हाईवे 305 एक सप्ताह बाद भी वाहनों की आवाजाही के खुल नहीं सका है। प्रदेश में जारी बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के समीप नहीं जाने की अपील की है। उधर, वीरवार सुबह करीब 6.00 बजे कोटी और बड़ोग रेलवे स्टेशन के समीप बारिश में ट्रैक पर पानी और पत्थरों के आने से एक ट्रेन और रेलकार एक घंटा लेट शिमला पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed