{"_id":"63a888230cc9743c7f5f6fa5","slug":"himachal-weather-update-keylong-temperature-minus-10-8-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप, केलांग का पारा -10.8 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप, केलांग का पारा -10.8 डिग्री
Sun, 25 Dec 2022 10:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:58 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानों में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
मंडी शहर में छाई धुंध।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गई है। लाहौल के मुख्यालय केलांग में रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का न्यूनतम पारा -10.8 और अधिकतम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और मंडी के सात क्षेत्रों का पारा शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला का रविवार को भले ही पारा ढाई डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा हो, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने से ठंड रही। रविवार को व्हाइट क्रिसमस की आस लगाए पर्यटकों को थोड़ी मायूसी हुई। हालांकि, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानों में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 27 और 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -10.8
कुकुमसेरी -8.1
कल्पा -3.9
मनाली -1.5
रिकांगपिओ -0.6
नारकंडा -0.5
सुंदरनगर -0.5
मंडी 0.2
सोलन 1.4
शिमला 3.4
धर्मशाला 5.2