फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: IMD Shimla Red alert flash flood alert in five districts palampur recorded 230mm rainfall

हिमाचल: पांच जिलों में बाढ़ की गंभीर चेतावनी, पालमपुर में सबसे ज्यादा 230 मिमी बारिश

Mon, 19 Jul 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Jul 2021 05:35 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू जिले में बाढ़ आने की गंभीर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
himachal weather update: IMD Shimla Red alert flash flood alert in five districts palampur recorded 230mm rainfall
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच रविवार रात से सोमवार दोपहर तक पालमपुर में सबसे ज्यादा 230 मिमी बारिश हुई है। देहरागोपीपुर 185 मिमी, सुजानपुर टीहरा 156 मिमी, जोगिंद्रनगर 112 मिमी, बिलासपुर 104 मिमी, बैजनाथ 90 मिमी, हमीरपुर 77 मिमी, ऊना 70 मिमी, धर्मशाला 64 मिमी, कांगड़ा 59 मिमी , मंडी 50 मिमी और में डलहौजी 32 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू जिले में बाढ़ आने की गंभीर चेतावनी जारी की है। मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भूस्खलन के कारण प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। चंबा जिले में एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में समा गई। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रखा है। अभी एक महिला का शव बरामद हुआ है। अन्य दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में चालक की मौत हो गई। राजधानी शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 19 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई को ऑरेंज और फिर दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed