फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: imd forecast of rainfall in isolated areas

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम, कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान

Thu, 17 Oct 2024 10:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2024 10:18 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में माैसम बिगड़ सकता है। उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 17 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather update: imd forecast of rainfall in isolated areas
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 22 अक्तूबर तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 23 अक्तूबर से माैसम बिगड़ सकता है। इससे मैदानी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 17 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा में सामान्य से 95, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 74 व सोलन में 42 फीसदी कम बारिश हुई है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।

विज्ञापन

विभाग की ओर से विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार 18 से 24 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से लेकर लगभग सामान्य तक वर्षा होने की संभावना है। सप्ताह चंबा और लाहौल-स्पीति के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 25 से 31 अक्तूबर तक के दाैरान राज्य में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। इस दाैरान चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू के अधिकांश भागों और शिमला, कांगड़ा के कुछ भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। सप्ताह के दौरान राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर 12.7, भुंतर 12.0, कल्पा 5.2, धर्मशाला 14.9, ऊना 14.4, नाहन 18.2, केलांग 3.3, पालमपुर 13.0, सोलन 11.4, मनाली 9.1, कांगड़ा 14.8, मंडी 16.3, बिलासपुर 16.2, चंबा 14.2, डलहाैजी 13.4, कुकुमसेरी 2.1, भरमाैर 11.8, धाैलाकुआं 17.5, समदो 5.9, कसाैली 15.0, पांवटा साहिब 20.0, देहरा गोपीपुर 17.0, मशोबरा 11.4 व सैंज में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 22.4
सुंदरनगर 29.8
कल्पा 20.4
धर्मशाला 27.1
ऊना 34.2
नाहन 27.9
केलांग 17.6
सोलन 28.5
कांगड़ा 29.6
बिलासपुर 32.2
चंबा 29.9
कसाैली 23.0
मशोबरा 20.2
सैंज 20.2

रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे
 रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। हालांकि कुल्लू और मनाली में बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद हल्के बादल छाने के बाद ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा की तरफ घूमने गए हुए पर्यटकों ने मौसम के बदले हुए मिजाज का भरपूर लुत्फ उठाया। जिला कुल्लू में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, ऐसे में किसान बागवान बारिश के इंतजार में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed