फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: imd forecast for six days, Tabo's minimum temperature is in minus

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक बारिश के आसार नहीं, ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में, जानें पूर्वानुमान

Wed, 30 Oct 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Oct 2024 06:29 PM IST
सार

प्रदेश में 1 से 30 अक्तूबर तक पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं, बीते 24 घंटों के दाैरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: imd forecast for six days, Tabo's minimum temperature is in minus
शिमला में माैसम साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में आगामी 5 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, बीते दिन सुंदरनगर और मंडी में मध्यम कोहरा देखा गया। उधर, राज्य में बीते 24 घंटों के दाैरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। औसत न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। शिमला में बुधवार को माैसम साफ बना रहा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HRTC Diwali Buses: दिवाली पर शाम इतने बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी की स्थानीय बसें, निर्देश जारी
विज्ञापन


 

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.9, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.5, ऊना 12.2, नाहन 17.1, केलांग 4.4, पालमपुर 12.4, सोलन 10.0, मनाली 7.6, कांगड़ा 13.7, मंडी 12.6, बिलासपुर 15.2, हमीरपुर 14.1, चंबा 13.3, डलहाैजी 13.6, कुफरी 11.6, कुकुमसेरी 1.6, रिकांगपिओ 8.5, समदो 5.8, कसाैली 16.6, पांवटा साहिब 21.0, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो -1.7, मशोबरा 13.1 व  नेरी में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पोस्ट मानसून सीजन में 97 फीसदी कम बारिश
वहीं, प्रदेश में 1 से 30 अक्तूबर तक पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सोलन व सिरमाैर जिले में बूंद तक नहीं बरसी। इन जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 व ऊना में 54 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed