{"_id":"62dd54d50f80785ebb38a396","slug":"himachal-weather-update-heavy-rain-orange-alert-on-28-july-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: बारिश से नुकसान, बिलासपुर में भूस्खलन से ढही गोशाला, 15 मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: बारिश से नुकसान, बिलासपुर में भूस्खलन से ढही गोशाला, 15 मवेशियों की मौत
Sun, 24 Jul 2022 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Jul 2022 07:49 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
शिमला में छाई धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश से नुकसान का दौर लगातार जारी है। शनिवार रात को भारी बारिश और भूस्खलन से जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कूह मझवाड़ पंचायत में गोशाला ढह गई। घटना में 15 मवेशियों की मौत हो गई। रविवार शाम तक प्रदेश में बारिश से 23 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 16 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 11 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सोमवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार शाम तक कुल्लू में 14, बिलासपुर में पांच और सोलन-मंडी-चंबा-कांगड़ा में एक-एक सड़क बंद रही। चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद है। बिलासपुर में 13 और चंबा में तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। रविवार को मंडी में चार और बिलासपुर में एक पक्का मकान क्षतिग्रस्त हुआ।
विज्ञापन
बिलासपुर में तीन, चंबा-हमीरपुर-शिमला में एक-एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। मंडी-चंबा में दो-दो और बिलासपुर-कांगड़ा में एक-एक गोशाला क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रदेश में बारिश से अभी तक 42,276 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। घुमारवीं में गोशाला ढहने के मामले का रविवार सुबह पता चला। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 30 हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है। पशुशाला में दबने से दो भैंस, एक कटड़ा और 12 बकरियों की मौत हुई है। शिमला में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। शहर में बूंदाबांदी भी होती रही।
विज्ञापन
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
गोहर 120
धर्मशाला 71
शिलारू 61
जोगिंद्रनगर 60
पालमपुर 45
सुंदरनगर 40
नारकंडा 39
बंजार 33
रामपुर 25
मंडी 18
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 34.0 24.0
बिलासपुर 32.5 23.0
कांगड़ा 31.5 23.0
हमीरपुर 31.2 22.6
नाहन 29.3 23.5
धर्मशाला 28.5 20.2
चंबा 26.0 22.8
केलांग 25.4 14.2
कल्पा 24.0 14.6
शिमला 22.8 16.4