फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update fresh snowfall in rohtang weather will clear from 21 October

Himachal Weather: रोहतांग सहित चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, 21 से मौसम साफ

Wed, 19 Oct 2022 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Oct 2022 06:20 PM IST
सार

पहाड़ों पर लगातार हो रही हल्की बर्फबारी के चलते सुबह और शाम के समय प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update fresh snowfall in rohtang weather will clear from 21 October
रोहतांग में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतांग सहित प्रदेश की चोटियों पर बुधवार को बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। 21 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


बुधवार को शाम 4:00 बजे के बाद रोहतांग दर्रा और सीबी रेंज की पहाड़ियों पर बादल छाए और बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए। पहाड़ों पर लगातार हो रही हल्की बर्फबारी के चलते सुबह और शाम के समय घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को मनाली से रोहतांग दर्रा होकर सैलानियों के वाहन कोकसर पहुंचे। वापसी पर यह वाहन कोकसर से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में पहुंचे।
विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग होकर यह सभी पर्यटकों के वाहन मनाली पहुंचे। उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, नाहन में 28.0, हमीरपुर में 27.9, बिलासपुर-कांगड़ा में 27.4, धर्मशाला में 26.0, सोलन में 25.5 और शिमला में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed