फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather update: fresh snowfall in lahaul spiti

हिमाचल में मौसम: कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी, बाह्य सराज का सपंर्क कटा

Wed, 23 Feb 2022 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Feb 2022 06:05 PM IST
सार

बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। लाहौल-स्पीति में पिछले 48 घंटों से बर्फबारी का दौर जारी है।

विज्ञापन
Himachal weather update: fresh snowfall in lahaul spiti
लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी से जनजीवन फिर अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से अटल टनल के बंद होने से लाहौल के साथ पांगी-किलाड़ का संपर्क कुल्लू-मनाली से कट गया है। वहीं हाइवे-305 पर हुई ताजा बर्फबारी से बाह्य सराज का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल, बारालाजा, कुंजम दर्रा, जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


कुल्लू में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। लाहौल-स्पीति में पिछले 48 घंटों से बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा हिमपात के बाद मनाली-केलांग, केलांग-दारचा, केलांग-कोकसर और तांदी-किलाड़ सड़क मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन


जबकि 134 सड़कें आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। कुल्लू में भी एक हाईवे के साथ आधा दर्जन सड़कों पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। कुल्लू में 126 बिजली के ट्रांसफार्मर भी जाम हो गए हैं। वहीं लाहौल-स्पीति में 136 ट्रांसफार्मरों ने जवाब दे दिया है और बंजार, कुल्लू, मनाली से लेकर लाहौल घाटी में कई गांवों में ब्लैक आउट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन लाहौल-स्पीति से मिली जानकारी के मुताबिक बर्फबारी के कारण घाटी के भीतर चंद्रा, तोद, गाहर और पट्टन इलाके में वाहनों की आवाजाही बंद है। बर्फबारी के बीच चंद्रभागा नदी के वामतट से सटे पीरपंजाल की चोटियों से हिमखंड गिरने का क्रम जारी है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति ने मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को घरों से दूर न जाने की हिदायत जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed