फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather update: fresh snowfall in high altitude areas including Atal Tunnel Rohtang, Pangi

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, अटल टनल रोहतांग, पांगी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

Fri, 26 Jan 2024 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला, शिमला/ मनाली/चंबा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शिमला/ मनाली/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jan 2024 09:24 PM IST
सार

मौसम विभाग के बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather update: fresh snowfall in high altitude areas including Atal Tunnel Rohtang, Pangi
अटल टनल रोहतांग सहित पांगी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। शुक्रवार सुबह अटल टनल रोहतांग और धुंधी इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इस वजह से अटल टनल की ओर साधारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल इलाके में लगभग एक इंच बर्फबारी हुई है। लिहाजा सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही जा सके। अन्य वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। लाहौल घाटी के कई इलाकों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बीती रात से यहां मौसम ने करवट बदली। बर्फबारी के बाद पांगी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली।

विज्ञापन

विज्ञापन


 1 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आगामी एक छह दिनों तक हिमाचल के  मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।  इस दौरान मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 1 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी जारी रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed