फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall, minimum temperature in 12 areas below zero °C

Himachal Weather: इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, 12 क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे

Thu, 05 Jan 2023 06:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 06:51 PM IST
सार

प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। सूबे के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बुधवार रात को माइनस में दर्ज हुआ। आधा हिमाचल धुंध की आगोश में है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall, minimum temperature in 12 areas below zero °C
ठंड से जम गए झरने व झील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। 7 से 9 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आना लगातार जारी है। बुधवार रात को प्रदेश के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। आधा हिमाचल धुंध की आगोश में है। मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी व सोलन जिलों के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही।

विज्ञापन


75 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप
न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से कई क्षेत्रों में पीने के पानी की पाइपें जम गई हैं। वहीं, कई क्षेत्रों में झरने व झीले जम गई हैं। सड़कों पर पानी जमने से वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। गुरुवार शाम तक लाहौल, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में 75 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति में 67, कुल्लू-कांगड़ा में तीन-तीन और चंबा में दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.7, सुंदरनगर -1.1, भुंतर -1.3, कल्पा -2.4, धर्मशाला 5.2, ऊना 0.0, नाहन 7.2, केलांग -9.9, पालमपुर 2.5, सोलन -0.3, मनाली -1.9, कांगड़ा 3.2, मंडी -0.9, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर -0.3, चंबा 1.4 , डलहौजी 4.9, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 2.4, कुकुमसेरी -9.8, नारकंडा -0.3, कसौली 7.4, रिकांगपिओ 1.1, सियोबाग -2.0, धौलाकुआं 5.3, बरठीं -0.7, पांवटा साहिब 6.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 
गुरुवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 23.0, बिलासपुर में 22.0, सोलन-धर्मशाला में 21.0, मंडी में 20.9, कांगड़ा में 20.8, हमीरपुर में 20.7, चंबा में 20.2, भुंतर में 19.6, नाहन में 19.0, शिमला में 15.7, ऊना में 15.6, मनाली में 13.0, कल्पा में 9.8 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed