फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall in many areas of state, know forecast.

Himachal Weather: हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान

Mon, 12 Feb 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Feb 2024 06:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall in many areas of state, know  forecast.
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12 और 13 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य में 18 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं। 19 व 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट की संभावना है। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे।

विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 2.7, भुंतर 1.5, कल्पा -1.2, धर्मशाला 4.4, ऊना 3.8, नाहन 8.1, पालमपुर 4.5, सोलन 3.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 5.6, मंडी 2.8, बिलासपुर 5.0, चंबा 4.9, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 4.2, नारकंडा 1.1, भरमौर 2.7, रिकांगपिओ 1.2, सेऊबाग 1.0, धौलाकुआं 6.4, बरठीं 3.4, समदो -7.2, सराहन 5.5 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


अधिकतम तापमान

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.0, बिलासपुर में 22.5, मंडी में 20.8, कांगड़ा-भुंतर में 20.5, सुंदरनगर में 20.4, सोलन में 20.0, चंबा में 19.9, धर्मशाला में 19.0, नाहन में 19.1, शिमला में 15.4, मनाली में 12.4, कल्पा में 9.9 और कुकुमेरी में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed