फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall for two days in some parts of state

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Tue, 21 Nov 2023 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 06:02 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में 23 नवंबर से  एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall for two days in some parts of state
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ सकता है। राज्य के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 26 व 27 नवंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में 23 नवंबर से  एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के सभी भागों में 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, लगातार गिर रहे तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने पशुपालकों व किसानों को अपने मवेशियों वठंड से बचाव के इंतजाम करने की सलाह दी है। केलांग और समधो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 3.5, कल्पा 1.4, धर्मशाला 9.4, ऊना 8.0, नाहन 11.6, केलांग माइनस 2.5,  पालमपुर 6.5, सोलन 5.8, मनाली 3.4, कांगड़ा 8.6, मंडी 7.0, चंबा 7.2, डलहौजी 10.2, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 8.7, नारकंडा 5.9, रिकांगपिओ 4.0, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 10.6, बरठीं 9.6, समधो माइनस 1.3, सराहन 6.5 और देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे अब बंद
उधर, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग को लाहौल के दारचा से आगे अब बंद कर दिया है। अब इस मार्ग पर अगले साल गर्मियों में करीब छह माह बाद मई-जून आवाजाही हो पाएगी। 20 नवंबर से दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग में किसी तरह की आवाजाही नहीं होगी। सामरिक मार्ग जिंगजिंगार, बारालचला सहित कई अन्य दर्रों में ताजा बर्फबारी होने पर बंद हो जाता है। इसके अलावा दारचा-शिंकुला मार्ग के साथ ग्रांफू-लोसर वाया कुंजम दर्रा पर भी आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 
शिमला में अधिकतम तापमान 19.4, सुंदरनगर 25.4, भुंतर 25.3, कल्पा 16.5, धर्मशाला 24.0, ऊना 26.6, नाहन 23.8, केलांग 11.6, सोलन 25.2, मनाली 16.7, कांगड़ा 25.5, मंडी 23.8, चंबा 25.0, डलहौजी 16.8, जुब्बड़हट्टी 20.8, कुफरी 13.5, नारकंडा 14.8, रिकांगपिओ 19.6, सेऊबाग 22.0, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 24.3 और मशोबरा में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed