{"_id":"6558bc05164af2b1ac075616","slug":"himachal-weather-update-forecast-for-six-days-maximum-temperature-reaches-30-degrees-celsius-in-una-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान
Sat, 18 Nov 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:59 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही प्रदेश में ठंड कम हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत प्रदेशभर में शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ऊना का अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही प्रदेश में ठंड कम हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
कांगड़ा में अधिकतम तापमान 26.8, सुंदरनगर में 26.9, मंडी में 25.7, भुंतर में 25.5, नाहन में 25.4, धर्मशाला-सोलन में 25.0, चंबा में 24.9, शिमला में 19.2, कल्पा में 18.1, मनाली में 17.4 और केलांग में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, समदो में 0.2, मनाली में 3.4, कल्पा में 3.6, डलहौजी में 6.3, सोलन में 6.8, मंडी में 7.0, शिमला में 9.1 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन