{"_id":"63a071ca48777a58d5151c0d","slug":"himachal-weather-update-fog-in-bilaspur-and-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: बिलासपुर और मंडी में छाई धुंध, शिमला में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: बिलासपुर और मंडी में छाई धुंध, शिमला में खिली धूप
Mon, 19 Dec 2022 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:45 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के मैदानी जिलों बिलासपुर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह और शाम के समय घनी धुंध छाई रही। विजिबिलिटी कम रहने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी आने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, बिलासपुर-हमीरपुर में 22.5, धर्मशाला-कांगड़ा-चंबा-सोलन में 22.0, नाहन में 21.1, मंडी में 20.3, शिमला में 15.8, मनाली में 14.6, कल्पा में 13.2 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, रविवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7, केलांग में माइनस 5.1, कल्पा में माइनस 1.2, सुंदरनगर में 0.2, भुंतर में 0.6, मंडी में 1.1, मनाली में 1.4, रिकांगपिओ में 1.7, सोलन में 1.8, ऊना में 3.0, हमीरपुर में 3.3, चंबा में 3.5, बिलासपुर में 5.0, कांगड़ा में 5.8, शिमला में 6.5, धर्मशाला में 7.2 और नाहन में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन