फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Cloud burst in Bharmour's Kugati, machinery swept away in flood, rainfall prediction in the state till October 5

मौसम: हिमाचल के भरमौर में फटा बादल, बाढ़ में बही मशीनरी, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 01 Oct 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 07:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। वहीं, प्रदेश में पांच अक्तूबर तक मौसम खराब रहने के आसार है। मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।
 

विज्ञापन
himachal weather update: Cloud burst in Bharmour's Kugati, machinery swept away in flood, rainfall prediction in the state till October 5
भरमौर में फटा बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कुगति पंचायत में गुरुवार रात बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी बह गई। शुक्रवार को धर्मशाला और पालमपुर के अलावा कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 5 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कुगति पंचायत में गुरुवार रात बादल फटने से हलाणी नाले में बाढ़ आ गई। लोक निर्माण विभाग और कुगति मार्ग को चौड़ा करने वाली कंपनी की मशीनरी बाढ़ में बह जाने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 50 फीसदी लक्ष्य पूरा
विज्ञापन


बाढ़ से क्रैश बैरियर और सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हड़सर-कुगति मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। शनिवार शाम तक मार्ग बहाली की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि नाले में आई बाढ़ से विभाग को 20 लाख का नुकसान हुआ है। कांगड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश से धान और मक्की की फसल काट चुके किसानों को नुकसान हुआ है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, सुंदरनगर में 31.4, भुंतर में 31.1, चंबा में 29.6, हमीरपुर में 29.4, सोलन में 29.0, कांगड़ा में 28.9, धर्मशाला में 28.2, नाहन में 26.9, केलांग में 24.2, शिमला में 22.5, कल्पा में 22.4 और डलहौजी में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल फटने से आई बाढ़ में बहीं 3000 मछलियां, पेयजल स्कीम ध्वस्त 
उधर, जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में बादल फटने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बादल फटने के बाद बालागाड़ नामक खड्ड में आई बाढ़ से हुए नुकसान के निशान कई किलोमीटर तक देखने को मिल रहे हैं। बाढ़ से जहां सड़क, पुलियां, पैदल रास्ते, मटर, मक्की, राजमा की फसल को नुकसान हुआ है, वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी के पास खड्ड किनारे स्थापित फिश फार्म में 3000 ट्राउट मछलियां बह गई हैं।  मछलियों के लिए बनाया टैंक बाढ़ के मलबे से भर गया है। ऊपरी फनौटी के पीछे पेयजल स्रोत से जोड़ी गई फनौटी-बिशलाधार पेयजल स्कीम भी तहस नहस हो गई है। स्कीम के कई पाइप बाढ़ में बह गए। इससे पूरे बिशलाधार में पेयजल संकट छा गया है। करशैईगाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान फौजी लाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले साल पतलीकूहल से ट्राउट मछली का बीज लाया था और इस साल मछलियां तैयार हो गई थी।

ये भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, यहां जानें पूरा शेड्यूल

लेकिन 30 सितंबर को फनौटी पंचायत में रघुपुरगढ़ से नीचे बादल फटने से आई बाढ़ से मछली फार्म को नुकसान पहुंचा है। टैंक में 3000 हजार ट्राउट मछलियां बाढ़ में बह गई हैं। साथ ही टैंक में भी दरारें आ गई हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ का रौद्र रूप देखकर पूरी घाटी के लोग सहम गए हैं। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से राणाबाग-श्वाड़ तक पुलियां व रास्तों को नुकसान पहुंचा है। एसडीएम कुलदीप पटियाल ने कहा कि बाढ़ से फसलों के अलावा पेयजल स्कीम, पैदल रास्तों को नुकसान की सूचना है। नुकसान का आकलन के लिए एक टीम मौके के लिए भेजी जाएगी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि बाढ़ से कितना नुकसान हुआ है, इसकी रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी है। प्रभावित लोगों की प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। 

कुत्ता बचाने  के लिए नदी में कूदा किशोर फंसा 

himachal weather update: Cloud burst in Bharmour's Kugati, machinery swept away in flood, rainfall prediction in the state till October 5
कुत्ता बचाने के लिए नदी में कूदा किशोर फंसा - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी मनाली में वशिष्ठ के समीप एक किशोर शुक्रवार को ब्यास नदी के पार फंस गया। हालांकि किसी तरह से वह जान बचाने में कामयाब रहा और किनारे पर बैठ गया। दोनों तरफ से पानी की धारा होने के चलते उसको रेस्क्यू टीम ने बचाया। करीब आधा घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद किशोर को सीढ़ियों के सहारे ब्यास से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे लीलामणि (17), पुत्र रोशन लाल, निवासी कलहाणी, जिला मंडी का कुत्ता ब्यास की जलधारा में बह गया। किशोर अपने कुत्ते को बचाने के लिए दौड़कर नदी में कूद गया। लेकिन पानी का प्रवाह तेज होने के चलते वह काफी आगे बह गया।

इस दौरान वह अपनी जान बचाकर नदी की दूसरी तरफ निकल गया। यहां पर वह एक छोटे टापू पर फंस गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम नदी के उस पार फंसे किशोर को बचाव करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद एक लंबी सीढ़ी को रस्सी के सहारे नदी में उतारा गया। नदी के दूसरी तरफ खड़े युवक को इस सीढ़ी के माध्यम से निकाला गया। अग्निशमन विभाग मनाली के एसएफओ प्रेम सिंह ने कहा कि विभाग की रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन शेर सिंह, सेक्शन लीडर मोहर सिंह, प्रशामक दीवान सिंह, राजेंद्र, इंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में फंसे किशोर को सुरक्षित निकाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed