फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: chances of rain and snowfall for three days

Himachal Weather: हिमाचल में 8 नवंबर से बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 06 Nov 2023 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 04:43 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के बिगड़ने की संभावना है। राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: chances of rain and snowfall for three days
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के बिगड़ने की संभावना है। राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई कुछ भागों में 8 से 10 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 11 नवंबर से प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहे। उधर, राज्य के ऊपरी भागों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। 

विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 6.6, भुंतर 6.0, कल्पा 2.4, धर्मशाला 12.2, ऊना 9.4, नाहन 14.4, केलांग माइनस 0.2, पालमपुर 9.5, सोलन 5.7, मनाली 4.7, कांगड़ा 10.7, मंडी 7.1, बिलासपुर 12.1, चंबा 8.2, डलहौजी 8.9, जुब्बड़हट्टी 10.2, कुफरी 8.8, नारकंडा 6.1, रिकांगपिओ 5.3, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 12.2, बरठीं 10.5, मशोबरा 8.8, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
कांगड़ा में अधिकतम तापमान 27.4, सुंदरनगर 28.0, बिलासपुर  27.6, बरठीं 27.5, धौलाकुआं  27.6 चंबा  24.0, धर्मशाला 25.0, भुंतर 26.5, सोलन 24.9, केलांग 12.9, डलहौजी 16.0, शिमला  20.0, कल्पा  16.7, कुफरी 13.5, नारकंडा 14.3,  और में रिकांगपिओ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed