फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Chances of rain and snowfall for four days, weather will change due to activity of we

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम

Wed, 11 Oct 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Oct 2023 09:04 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से पोस्ट मानसून सीजन के लिए वर्षा का दीर्घावधि पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।  

विज्ञापन
Himachal Weather update: Chances of rain and snowfall for four days, weather will change due to activity of we
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 13 अक्तूबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में 14 अक्तूबर से लेकर चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में 14 से 17 अक्तूबर तक बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


जबकि उच्च पर्वतीय भागों बारिश-बर्फबारी हो सकती है। राज्य के सभी भागों में 13 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 15 अक्तूबर के लिए कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। राज्य के ऊपरी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन

जानें अक्तूबर से दिसंबर तक बारिश का संभावित पूर्वानुमान

मौसम विभाग की ओर से पोस्ट मानसून सीजन के लिए वर्षा का दीर्घावधि पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।  संभावित पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अक्तूबर से दिसंबर तक कई क्षेत्रों में सामान्य से सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अक्तूबर के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई क्षेत्रों, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों सहित देश के अधिकांश उत्तरी क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। अक्तूबर महीने के दौरान पूरे देश में वर्षा सामान्य होने की अधिक संभावना है। 

विज्ञापन

अक्तूबर में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

विभाग के अनुसार अक्तूबर में देश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसी प्रकार पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शिमला में न्यूनतम मापमान, 12.8, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 9.6, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.2, ऊना 15.0, नाहन 17.5, केलांग 2.3, पालमपुर 12.5, सोलन 10.6, मनाली 7.1,कांगड़ा 13.9, मंडी 12.5, बिलासपुर 17.7, चंबा 13.2, डलहौजी 14.2, जुब्बड़हट्टी 13.5, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 2.1, नारकंडा 7.5, भरमौर 11.0, रिकांगपिओ 8.7, धौलाकुआं 15.2, बरठीं 16.1, मशोबरा 11.6, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर  में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, चंबा में अधिकतम तापमान 30.0, कांगड़ा 30.4, धर्मशाला 29.9, शिमला 23.2, सुंदरनगर 31.4, मंडी 31.5, बिलासपुर 32.1,  बरठीं 30.1, रिकांगपिओ 26.4, सोलन 27.8 और धौलाकुआं में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed