फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Bright sunshine from mountain to plain, mercury started rising

Himachal Weather: पहाड़ से मैदान तक खिली चटक धूप, चढ़ने लगा पारा, जानें मौसम पूर्वानुमान

Fri, 15 Mar 2024 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 07:40 PM IST
सार

प्रदेश में मौसम साफ होते ही मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पारा चढ़ने लगा है। प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से अब पहाड़ों में भी तापमान चढ़ने लगा है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: Bright sunshine from mountain to plain, mercury started rising
मौसम खुलने के बाद चांदी की तरह चमकीं लाहौल की वादियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29 और कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी में 27 डिग्री पार हो गया। शिमला, मनाली, रिकांगपिओ भी धूप खिलने से गर्म हो गए हैं। प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 21 मार्च को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार शाम तक प्रदेश में मनाली-लेह और आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे सहित 279 सड़कें और 246 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।

विज्ञापन

 

प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से अब पहाड़ों में भी तापमान चढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताते हुए अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, बिलासपुर में 28.1, मंडी में 27.6, कांगड़ा में 27.5, सुंदरनगर में 26.8, भुंतर में 26.2, धर्मशाला में 24.1, नाहन में 23.4, चंबा में 25.9, शिमला में 19.0, मनाली में 18.4, रिकांगपिओ में 17.7, कल्पा में 12.6, कुफरी में 13.3 और कुकुमसेरी में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
केलांग - 8.7
कुकुमसेरी - 7.1
कल्पा - 1.8
मनाली 1.9
नारकंडा 2.3
रिकांगपिओ 2.6
भरमौर 3.8
डलहौजी 4.4
शिमला 7.4
धर्मशाला 10.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed