फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: avalanche in Gondhla Lahaul Spiti Himachal Pradesh

Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, चंद्रा नदी थमी, दो दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

Sun, 02 Apr 2023 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, केलांग/रोहतांग/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, केलांग/रोहतांग/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Apr 2023 08:40 PM IST
सार

सोमवार और मंगलवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि तो कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update: avalanche in Gondhla Lahaul Spiti Himachal Pradesh
लाहौल में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

तापमान बढ़ते ही अब लाहौल में हिमस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार सुबह 10:38 बजे लाहौल घाटी में शूलिंग गांव के सामने वामतट पर हिमखंड गिरकर चंद्रा नदी में जा गिरा। इससे नदी का बहाव कुछ समय के लिए थम गया। लोग डर के चलते घरों में दुबक गए। हालांकि उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उधर, रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा, लेकिन सोमवार और मंगलवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि तो कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। रविवार को केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पांवटा साहिब में 26 डिग्री सेल्सियस रहा। लाहौल घाटी में मकरवे और शिकरवे के बीच हिमखंड गिरने से बहुत बड़ा बवंडर पहाड़ी से नीचे आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के दूसरी ओर तक एक किलोमीटर तक हवा में यह बवंडर लहराता रहा। इस बीच, कुछ समय के लिए चंद्रा नदी का प्रवाह भी रुक गया था, लेकिन बाद में नदी का प्रवाह सामान्य हो गया। शूलिंग गांव के अनिल कुमार ने हिमस्खलन का वीडियो मोबाइल के कैमरे में कैद किया। उधर, रामपुर में भूस्खलन से एक मकान ध्वस्त हो गया। मकान में रह रहे कामगार जान बचाकर भागे।

बारिश-अंधड़ से गेहूं, जौ की फसलों को नुकसान
प्रदेश में बारिश और अंधड़ से गेहूं और जौ की फसलों को 20 फीसदी नुकसान हुआ है। सोलन, कांगड़ा और ऊना जिले में फसलों केे नुकसान की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची है। कृषि विभाग के अनुसार मटर की फसल को भी नुकसान हुआ है। खराब मौसम के चलते सब्जियों की रोपाई में विलंब हुआ है। राज्य के कृषि निदेशक डॉ. राजेश कौशिक कहते हैं कि सोलन के नालागढ़, ऊना और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में गेहूं और जौ की फसल खराब हुई है। टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन और मिर्च के पौधों की रोपाई दस दिन देरी से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed