फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Avalanche danger increased due to sunshine after snowfall, temperature below zero in tribal areas

मौसम: हिमाचल में बर्फबारी के बाद धूप खिलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ा, जनजातीय क्षेत्रों में शून्य से नीचे पारा

Fri, 10 Dec 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Dec 2021 09:11 PM IST
सार

हिमाचल में 14 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद से न्यूनतम तापमान चल रहा शून्य से नीचे दर्ज किया है। केलांग माइनस 8.7 और कल्पा माइनस 2.5 का न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Avalanche danger increased due to sunshine after snowfall, temperature below zero in tribal areas
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर एचआरटीसी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी के बाद धूप खिलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। राज्य में 14 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद से न्यूनतम तापमान चल रहा शून्य से नीचे दर्ज किया है। केलांग माइनस 8.7 और कल्पा माइनस 2.5 का न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। बागवानी वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश का औसत तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने पर सेब बागवानों को फायदा होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य ही रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों  शिमला 5.3, सुंदरनगर 2.3, धर्मशाला 6.6, नाहन 11.2, सोलन 3.3, कांगड़ा 5.7, मंडी 4.1, बिलासपुर 6.3, हमीरपुर 4.2, चंबा 3.9 और पांवटा 7.23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 13.5, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 19.6, कल्पा 8.6, ऊना 25.2, नाहन 21.1, केलांग 0.9, सोलन 21.0, मनाली 13.0, कांगड़ा 22.1, मंडी 20.0, हमीरपुर 20.7, चंबा 19.8, दर्ज किया है।  

विज्ञापन

पलचान में सड़क से स्किड होकर लटकी टेंपो ट्रैवलर

वहीं, मनाली-लेह मार्ग स्थित पलचान के पास शुक्रवार को पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से स्किड होकर लटक गई। हालांकि, गाड़ी नीचे नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क के किनारे से लुढ़की गाड़ी में सवार पर्यटकों को पिछले दरवाजे से निकाला गया। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। चालक को हल्की चोटें आई हैं। इस दौरान कुछ देर तक जाम भी लग गया। मनाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोलंगनाला घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटक वापस मनाली आ रहे थे। शाम को लौटते वक्त पलचान के समीप टेंपो ट्रैवलर अचानक सड़क से स्किड होकर नीचे गिरकर लटक गई। टेंपो ट्रैवलर में 18 सैलानी सवार थे। हादसे में चालक के अलावा किसी पर्यटक को गंभीर चोटें नहीं आई। इस दौरान स्थानीय लोगों और सैर-सपाटे के लिए आए अन्य पर्यटकों को सभी पर्यटकों को गाड़ी के पिछले दरवाजे से बाहर सुरक्षित निकाला। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नही आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed