फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update apple crop damaged in rampur due to heavy rain

Himachal Weather Update: रामपुर की नोग वैली में भारी बारिश-ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह

Sun, 19 Jun 2022 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/डंसा (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/डंसा (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jun 2022 08:06 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश भर में सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 23 जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update apple crop damaged in rampur due to heavy rain
नोग वैली में सेब की फसल तबाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की नोग वैली में रविवार दोपहर बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र में पकने के लिए तैयार सेब की फसल तबाह हो गई। ओलों से सेब दागी हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश भर में सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 23 जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम रहने का पूर्वानुमान है, जबकि 24 जून से फिर सक्रियता बढ़ेगी। 

विज्ञापन


उधर, रामपुर की नोग वैली की डंसा पंचायत के कराली, जगुनी, रायाशरण, पनोली, थाना, सनई, बहाली, शांडल गांव और रचौली पंचायत के सनाथली, हलोग और जाबाया सुंधा में रविवार को हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कांगड़ा के गुलेर में 42, गमरूर में 41, देहरा गोपीपुर में 34, चंबा के डलहौजी में 31, कोठी में 24, धर्मशाला में 23, भरमौर और रोहड़ू में 19, मनाली में 17, नगरोटा सूरियां में 14, गगल में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी शिमला में दिनभर बादलों और धूप की लुकाछिपी रही। 
विज्ञापन


लाखों पेटी सेब तैयार होता है नोग वैली में 
रामपुर की नोग वैली में हर साल लाखों पेटी सेब का उत्पादन होता है। बागवानों ने प्रशासन और बागवानी विभाग से नुकसान का आकलन कर उन्हें मुआवजा देने की मांग उठाई है। ऐसा नहीं हुआ तो बागवानों की आर्थिकी पर विपरीत असर पडे़गा। बागवान पवन हुडेन, बंसी लाल, सूरज, दिनेश, सुंदर सिंह, लाइक, राम छतर, कैथ ने बताया कि ओलावृष्टि ने उनकी अच्छी फसल लेने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed