फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Alert of heavy rain and snowfall in the state, know how the weather will be till January 22

मौसम: हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, प्रदेश में 131 सड़कें अभी भी ठप

Tue, 18 Jan 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 07:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ताजा पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से 21 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मैदानी भागों में 20 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
himachal weather update: Alert of heavy rain and snowfall in the state, know how the weather will be till January 22
जलोड़ी दर्रा की बहाली का कार्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर 21 जनवरी से हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार दोपहर को जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 18 से 21 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी भागों में 20 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 22 जनवरी को प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा तथा बारालाचा समेत ऊंची चोटियों पर सोमवार रात से ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे सोलंगनाला से आगे लाहौल के सिस्सू तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। लाहौल घाटी में दो से पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, लाहौल में हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

27 पेयजल योजनाएं प्रभावित

मंगलवार शाम तक प्रदेश में 131 सड़कें, 27 पेयजल योजनाएं और 8 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी शिमला में मंगलवार को धूप खिली रही। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में दोपहर तक धुंध छाई रही। लाहौल-स्पीति जिला में सबसे अधिक 115 सड़कें अभी भी बंद हैं।  मंगलवार को सोलन जिले में अधिकतम तापमान 22, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 19, भुंतर 22.4, धर्मशाला 20, शिमला 15.3, चंबा 19.8, नाहन 10.8, कांगड़ा 16.8  कल्पा 10.6 और केलांग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                   -7.2
कल्पा                    - 2.5
कुफरी                    1.0
मनाली                    2.0
सोलन                    4.0
सुंदरनगर                3.5
शिमला                  5.5
धर्मशाला                6.2
भुंतर                      4.9
ऊना                       5.8
नाहन                     6.7
पालमपुर                 5.5
सोलन                    4.0
कांगड़ा                    6.0
मंडी                        4.6
बिलासपुर                 8.0
हमीरपुर                   7.6
चंबा                         5.1
डलहौजी                    5.0
कुफरी                      1.0
जुब्बड़हट्टी                6.9 
पांवटा साहिब             9.1  


आज का मौसम बुलेटिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed