{"_id":"61f3ff561df4e65b7f5f53ac","slug":"himachal-weather-update-212-roads-still-stalled-minimum-temperature-minus-16-7-degrees-in-lahaul-danger-of-avalanche-falling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में 212 सड़कें अभी भी ठप, लाहौल में न्यूनतम तापमान माइनस 16.7 डिग्री, हिमस्खलन गिरने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में 212 सड़कें अभी भी ठप, लाहौल में न्यूनतम तापमान माइनस 16.7 डिग्री, हिमस्खलन गिरने का खतरा
Fri, 28 Jan 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:06 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। बर्फबारी से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके अभी भी लकदक हैं। रिकॉर्ड ठंड के कारण चंद्रभागा नदी के अलावा लाहौल की झीलें और नाले ठोस बर्फ में तबदील हो गए हैं।
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को धूप खिली। मौसम खुलते ही लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया है। केलांग का न्यूनतम पारा माइनस 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में हिमखंड गिरने का खतरा बन गया है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 212 सड़कें, 32 बिजली ट्रांसफार्मर और 64 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। लाहौल-स्पीति जिला में 136, शिमला में 24, चंबा में 21, मंडी में 14, कुल्लू में 12, सिरमौर में 3 और किन्नौर में दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
बर्फबारी से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके अभी भी लकदक हैं। रिकॉर्ड ठंड के कारण चंद्रभागा नदी के अलावा लाहौल की झीलें और नाले ठोस बर्फ में तबदील हो गए हैं। कुल्लू, लाहौल, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर, उदयपुर तिंदी, सिस्सू, पांगी, किलाड़, जलोड़ी दर्रा, बारालाचा, जिंगजिंगबार, कुंजुम दर्रा, दारचा में हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। मणिकर्ण घाटी के कई गांवों में अभी भी बिजली ठप है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.0, ऊना में 20.6, सुंदरनगर में 19.5, हमीरपुर में 19.2, कांगड़ा-भुंतर में 18.5, सोलन में 18.0, चंबा में 17.5, धर्मशाला में 17.2, शिमला में 11.4, डलहौजी में 8.0, कल्पा में 3.2 और केलांग में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 16.7
कल्पा - 5.4
कुफरी - 3.4
मनाली - 3.0
सुंदरनगर - 0.3
भुंतर 0.4
शिमला 2.0
धर्मशाला 2.2