फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather Today: Two days of rainfall, hailstorm and thunderstorm warning in state

हिमाचल में दो दिन अंधड़-ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी, 11 मई तक मौसम खराब

Wed, 05 May 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 May 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather Today: Two days of rainfall, hailstorm and thunderstorm warning in state
बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

येलो अलर्ट के बीच बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए दोबारा चेतावनी जारी है। 11 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। जिला कुल्लू और लाहौल में मौसम तीसरे दिन भी खराब रहा। बुधवार को रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में मौसम साफ हो गया। बीते तीन दिनों से शहर में रोजाना दोपहर बाद बारिश हो रही थी। बुधवार को राजधानी में दोपहर बाद धूप खिली रही।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बुधवार को मौसम साफ रहा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 32.6, कांगड़ा 31.1, नाहन 31.7, मंडी 30.4, सुंदरनगर 30.7, भुंतर 28.9, सोलन 28.0, चंबा 25.8, धर्मशाला 24.6, शिमला 23.2, मनाली 20.0, डलहौजी 17.0, कल्पा 18.7 और केलांग में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 5.0, कल्पा 6.8, मनाली 10.8, कुफरी 8.8, शिमला 11.0, सोलन 14.2, चंबा 12.1, डलहौजी 13.9, धर्मशाला 16.2, नाहन 17.3, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 20.4 और ऊना में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed