फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: rainfall, hailstorm and thunderstorm warning for Two days in eight districts

हिमाचल: आठ जिलों में दो दिन ओलावृष्टि-बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी

Mon, 19 Apr 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Apr 2021 06:44 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 और 21 अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Today: rainfall, hailstorm and thunderstorm warning for Two days in eight districts
हिमाचल में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय आठ जिलों में मंगलवार और बुधवार को अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है। 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य रहा।सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 31.8, कांगड़ा 30.6, सुंदरनगर 30.5, नाहन 30.3, सोलन 30.0, चंबा 28.4, भुंतर 28.3, धर्मशाला 23.6, शिमला 21.8, कल्पा 16.4, डलहौजी 15.5 और केलांग में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9, कल्पा 0.7, मनाली 4.0, भुंतर 7.2, कुफरी 7.7, डलहौजी 9.7, सुंदरनगर 9.8, सोलन 9.5, मंडी 10.1, धर्मशाला 11.6, शिमला 11.4, कांगड़ा 13.2, हमीरपुर 15.8, बिलासपुर 16.0, ऊना 16.2 और नाहन में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 और 21 अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 23 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed