फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Latest News: rain and snowfall forecast for three days

Himachal Weather :हिमाचल में पांच फरवरी तक मौसम खराब, बारिश और बर्फबारी के आसार

Tue, 02 Feb 2021 08:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Latest News: rain and snowfall forecast for three days
हिमाचल प्रदेश का मौसम: जसरथ गांव - फोटो : अमर उजाला

बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में अंधड़, बिजली गरजने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन से पांच फरवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में कई दिनों बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया था लेकिन सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -9.1, कल्पा में -1.4, मनाली में 0.6, मंडी में 1.1, भुंतर में 2.1, सुंदरनगर-सोलन में 2.3, ऊना में 3.8, चंबा में 3.6, कांगड़ा में 4.4, डलहौजी में 4.3, कुफरी में 4.0, धर्मशाला-हमीरपुर में 4.8, बिलासपुर में 5.0, शिमला में 6.8 और नाहन में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर    25.5
हमीरपुर    25.2
ऊना     24.7
सुंदरनगर     23.5
कांगड़ा     23.4
सोलन     23.2
भुंतर     22.0
नाहन     21.2
चंबा     20.8
शिमला    16.0
धर्मशाला    15.6
कल्पा     12.1
डलहौजी     8.9 
केलांग     0.5 

बर्फीले इलाकों में न जाने की हिदायत
 वहीं, कुल्लू जिला प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचाई व संवेदनशील जगहों पर न जाने की चेतावनी है। हालांकि मंगलवार को घाटी में मौसम सुबह साफ रहा और जिले में जलोड़ी दर्रा के साथ अटल टनल होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के साथ जिला के सभी एसडीएम को मौसम की स्थिति पर नजर रखने को कहा है। प्रशासन ने आम लोगों के साथ पर्यटकों को बर्फीले इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। दिसंबर माह को हुई बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले एनएच-305 समेत लाहौल के अंदरूनी मार्गों में निगम की बस सेवा बंद है। मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए एचआरटीसी कुल्लू ने प्रभावित रूटों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस ने भी पर्यटकों को सुरक्षा को देखते हुए अटल टनल रोहतांग तथा जलोड़ी दर्रा की ओर कोई भी आवाजाही नहीं करने की चेतावनी दी है। सासे ने साउथ पोर्टल में हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों से विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। एडीएम कुल्लू एसके पराशर ने कहा कि किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed