फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: light snowfall in rohtang, rainfall in many district, rain and thunderstorm yellow alert for five days

रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, कई जिलों में बारिश, प्रदेश में पांच दिन बरसेंगे बादल

Sat, 29 May 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 07:07 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 मई से 2 जून तक पांच दिन मैदानों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 

विज्ञापन
himachal weather today: light snowfall in rohtang, rainfall in many district, rain and thunderstorm yellow alert for five days
हिमाचल में पांच दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम के अजब रंग देखने को मिले। प्रदेश में दोपहर तक चिलचिलाती धूप से लोगों के पसीने निकल गए। वहीं, उसके बाद मंडी के जोगिंद्रनगर, धर्मशाला, मनाली समेत कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। रोहतांग में फाहे गिरे, जबकि राजधानी शिमला में दिनभर उमस भरा मौसम रहा। शाम को बादल छाने से जरूर ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 मई से 2 जून तक पांच दिन मैदानों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। सप्ताह भर मौसम साफ रहने के बाद शनिवार को कुल्लू और लाहौल की चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। कुल्लू-मनाली सहित पूरी घाटी में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मकवरे, शिकवरे, हनुमान टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक समेत रोहतांग दर्रा के आसपास बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे कुल्लू का मौसम एकाएक कूल-कूल हो गया है। जिला मंडी में दोपहर बाद बारिश होने से राहत मिली है। छोटी काशी में दोपहर तीन बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पठानकोट-मंडी हाईवे पर पानी जमा हो गया। कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार भी थम गई। शहर के ढेलू के नजदीक सड़क पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से कुछ समय तक अफरातफरी मची रही। जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और बरोट के कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। धर्मशाला और बैजनाथ उपमंडल में बारिश से मौसम ठंडा हो गया। दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बागवानी विशेषज्ञों ने बारिश को फलदार पेड़ों के लिए लाभदायक बताया। नूरपुर, कोटला, जसूर और जवाली में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

ऊना    41.6
बिलासपुर    36.5
कांगड़ा    36.1
हमीरपुर    35.2
सुंदरनगर    34.6 
सोलन    33.0
धर्मशाला    30.4 
शिमला    25.9 
कल्पा    24.5
डलहौजी    22.0
केलांग    21.9


न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग    7.2
कल्पा    10.4
मंडी    14.0
मनाली    14.0 
डलहौजी    16.3
शिमला    17.5
धर्मशाला    18.6
सोलन    19.5
चंबा    19.7
सुंदरनगर    21.3 
नाहन    22.7 
हमीरपुर    24.6
बिलासपुर    26.0
ऊना    28.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed