{"_id":"6117c864b4fc9e187c075a96","slug":"himachal-weather-today-heavy-rainfall-in-shimla-and-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, 15 अगस्त को भी खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, 15 अगस्त को भी खराब रहेगा मौसम
Sat, 14 Aug 2021 07:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:13 PM IST
सार
कसौली में 92, गोहर 90, नाहन 67.4, पांवटा साहिब 51.0, पालमपुर 30.2, कुफरी 7.5, बिलासपुर 4.0, ऊना 3.2, चंबा 3.0 और मंडी में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज
हुई।
विज्ञापन
शिमला में हुई झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और धर्मशाला में शनिवार दोपहर बाद झमाझम बादल बरसे। शिमला में 38.5, धर्मशाला में 23.0, मंडी में 19.0, कसौली में 6.5, डलहौजी में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शिमला में बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार को भी प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 20 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को शिमला में दोपहर बाद करीब साढ़े बजे से चार बजे तक भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
सुबह के समय शहर में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, भुंतर 33.0, बिलासपुर 32.9, हमीरपुर 32.5, मंडी 32.2, कांगड़ा-सुंदरनगर 31.8, चंबा 31.4, सोलन 30.8, धर्मशाला 28.6, नाहन 28.2, कल्पा 24.5, शिमला 23.4, केलांग 22.3 और डलहौजी में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, शुक्रवार रात को कसौली में 92, गोहर 90, नाहन 67.4, पांवटा साहिब 51.0, पालमपुर 30.2, कुफरी 7.5, बिलासपुर 4.0, ऊना 3.2, चंबा 3.0 और मंडी में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन