फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: heavy rainfall and snowfall including hailstorm warning in the state

हिमाचल: धर्मशाला और कुल्लू में बारिश-अंधड़, रोहतांग में हुआ हिमपात, 22 मार्च को ऑरेंज अलर्ट

Sun, 21 Mar 2021 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Mar 2021 07:48 PM IST
सार

  • हिमाचल में 24 मार्च तक मौसम खराब
  • 22 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Himachal Weather Today: heavy rainfall and snowfall including hailstorm warning in the state
धर्मशाला में बारिश-अंधड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चेतावनी के बीच रविवार दोपहर बाद कांगड़ा के धर्मशाला समेत कुछ क्षेत्रों और कुल्लू-मनाली में अंधड़ के साथ बारिश हुई और रोहतांग और पास लगती ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। हमीरपुर, ऊना और अन्य जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बारिश-ओलावृष्टि, अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट और छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट है। 25 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ होगा।

विज्ञापन


उधर, राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में रविवार को मौसम साफ  रहा। हालांकि, मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिली। धर्मशाला में अपराह्न 4 बजे से बारिश हुई। ठंडी हवा चलने और बारिश की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर 10.9, भुंतर  10.1, धर्मशाला 11.2, ऊना 12.6, नाहन 15.1, पालमपुर 12.2, सोलन 10.0, मनाली 6.8, बिलासपुर 14.0, हमीरपुर 13.4, चंबा 10.7, डलहौजी 10.3 और कल्पा 3.6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में शिमला का 20.2, सुंदरनगर 28.3,  भुंतर 27.6, कल्पा 17.8, धर्मशाला 20.2, ऊना 30.3, नाहन 29.2, सोलन 27.3, बिलासपुर 30.0, हमीरपुर 29.8, कांगड़ा 26.5, चंबा 23.9, डलहौजी 14.0 और केलांग का 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed