फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Heavy rainfall alert in state, people are advised to stay away from rivers and nalas

मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों के लिए बाढ़ का खतरा, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Sun, 22 Aug 2021 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 07:46 PM IST
सार

मौसम विभाग ने भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Heavy rainfall alert in state, people are advised to stay away from rivers and   nalas
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 अगस्त के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


उधर, हिमाचल के लिए जारी नेशलन फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के चार जिलों शिमला, कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कई भागों में 23 अगस्त सुबह साढ़े 11 बजे तक अचानक बाढ़ आने का खतरा है।  विभाग ने भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


भारी बारिश से प्रदेश में आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि शिमला में पेड़ गिरने से एक टिपर चकनाचूर हो गया। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कालका-शिमला, पठानकोट-भरमौर और शिमला-तत्तापानी-मंडी मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होता रहा। भारी बारिश से सेब तुड़ान भी प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 29.2,  सुंदरनगर 28.3,  बिलासपुर 28.0, धर्मशाला 27.8, सोलन 26.5, हमीरपुर 26.8, नाहन 26.4, भुंतर 25.8, कांगड़ा 24.8, चंबा 23.9, कल्पा 21.6, शिमला 20.5, डलहौजी 16.5 और केलांग 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed