{"_id":"6225da094684992d9e1e22fc","slug":"himachal-weather-today-forecast-of-rain-and-snowfall-in-state-thunderstorm-alert-in-many-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, तिंदी के पास हिमस्खलन से 16 वाहन फंसे, 119 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, तिंदी के पास हिमस्खलन से 16 वाहन फंसे, 119 लोगों को बचाया
Tue, 08 Mar 2022 01:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रोहतांग
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:36 AM IST
सार
मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बुधवार को येलो अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 और 11 मार्च को भी धूप खिली रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक लाहौल का सिस्सू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के उदयपुर में तिंदी के पास हिमस्खलन से 16 वाहन फंस गए हैं। कुल 119 लोगों को बचाया गया और तिंदी लाया गया है। यह जानकारी एसपी मानव वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
जलोड़ी जोत से बर्फ हटाकर छोटे वाहनों के लिए एनएच 305 आनी-कुल्लू बहाल कर दिया गया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बुधवार को येलो अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 और 11 मार्च को भी धूप खिली रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मनाली-केलांग-दारचा और उदयपुर-किलाड़ मार्ग भूस्खलन व हिमखंड से बार-बार बंद हो रहा है। अटल टनल के साउथ पोर्टल के धुंधी के पास रविवार रात को हुए हिमस्खलन को हटा दिया गया है। सोमवार को उदयपुर क्षेत्र के तिंदी से किलाड़ की ओर 10 किलोमीटर दूरी पर हिमस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण कडू नाला के पास पहले से ही मार्ग अवरुद्ध है। ऐसे में अब रोहली और कडू नाले के बीच करीब पांच से छह वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद यहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस पोस्ट तिंदी से पुलिस टीम काम में जुट गई है। मार्ग खोलने के लिए बीआरओ की मशीन भी जुटी है। लाहौल प्रशासन ने पर्यटकों के फोर बाई फोर वाहनों को भी सोमवार से घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी है। तीन सप्ताह से बंद हाइवे-305 भी फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुल गया है। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26.5, ऊना में 26.4, सुंदरनगर में 25.4, हमीरपुर में 25.3, नाहन-चंबा में 24.2, भुंतर में 23.4, कांगड़ा-सोलन में 23.0, धर्मशाला में 22.2, डलहौजी में 20.5, शिमला में 17.1, कल्पा में 13.0 और केलांग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, कल्पा में 2.4, मनाली में 7.2, धर्मशाला में 8.4 और शिमला में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।