फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: For the first time in 17 years, Keylong recorded minimum temperature minus six degrees in April.

हिमाचल: 17 वर्षों में पहली बार केलांग में माइनस छह डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम पारा, फिर बिगड़ेगा मौसम

Sun, 25 Apr 2021 01:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Apr 2021 01:31 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 28 से 30 अप्रैल तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Today: For the first time in 17 years, Keylong recorded minimum temperature minus six degrees in April.
केलांग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। शुक्रवार रात केलांग में बीते 17 वर्षों में पहली बार अप्रैल में न्यूनतम तापमान माइनस छह डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पास केलांग का रिकॉर्ड वर्ष 2005 से उपलब्ध है। इन वर्षों में अभी तक माइनस छह डिग्री तापमान दर्ज नहीं हुआ। 

विज्ञापन


प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से केलांग के न्यूनतम तापमान में भारी कमी दर्ज हुई। बीते वर्ष केलांग में तीन अप्रैल को न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


धूप खिलने के बावजूद प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 28 से 30 अप्रैल तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा  में 30 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, बिलासपुर में 30.0, मंडी में 29.4, सुंदरनगर में 29.2, हमीरपुर में 29.0, कांगड़ा में 28.5, सोलन में 27.4, नाहन में 27.3, भुंतर में 27.0, चंबा में 26.5, धर्मशाला में 21.6, शिमला में 20.3, मनाली में 19.8, डलहौजी में 14.3, कुफरी में 13.8, कल्पा में 9.4 और केलांग में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1, कल्पा में माइनस 1.6, मनाली में शून्य, डलहौजी में 4.8, कुफरी में 4.7, भुंतर में 4.4, मंडी में 7.1, सोलन में 7.3, शिमला में 7.4, कांगड़ा में 10.4, हमीरपुर में 11.2, बिलासपुर में 11.5, ऊना में 14.0 और नाहन में 15.3 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed