फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: cold wave increased in tribal parts after snowfall, Manali-Leh highway interrupted

हिमाचल: बर्फबारी से प्रदेश में 34 संपर्क मार्ग और तीन एनएच अभी भी बंद, जनजातीय भागों में बढ़ी शीतलहर

Tue, 19 Oct 2021 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 07:11 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 अक्तूबर तक कुछ भागों को छोड़कर अन्यों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, जनजातीय जिले किन्नौर व लाहौल-स्पीति बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में हैं। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। 

विज्ञापन
himachal weather today: cold wave increased in tribal parts after snowfall, Manali-Leh highway interrupted
हिमाचल में बर्फबारी के बाद बढ़ी शीतलहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह से मौसम खुल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 अक्तूबर तक कुछ भागों को छोड़कर अन्यों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मनाली-लेह, काजा-ग्रांफू, किन्नौर में एनएच पांच और 34 संपर्क मार्ग अभी भी बाधित चल रहे हैं। उधर, जनजातीय जिला किन्नौर में दो दिन की बर्फबारी से सेब और अन्य नकदी फसलों को करोड़ों की क्षति हुई है। सेब की फसल झड़ गई है। साथ ही कई पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं जबकि अधिकतर की टहनियां टूट गई हैं। बर्फबारी से रक्षम, खरोगला, बटसेरी, थेमगारंग, पानपो, सांगला, कामरू, ठंगी, कानम, लाबरंग, नेसंग, पूह रिजींग कंडा, रोपावैली, ज्ञाबुंग, हांगो और चुलिंग सहित अधिकांश ऊंचे क्षेत्रों में सेब सहित नकदी फसलों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिज मैदान शिमला में लगी पट्टिकाएं दे रहीं गांधी की शिमला यात्राओं की गलत सूचनाएं
विज्ञापन


बर्फबारी के चलते सेब तुड़ान का कार्य भी प्रभावित हुआ है। अभी तक जिले  से 16 लाख 49 हजार सेब की पेटियां ही देश की विभिन्न मंडियों में पहुंच पाई है। जिले से अभी भी करीब 10 लाख पेटियां सेब मंडियों में भेजा जाना है। मौसम साफ रहने से किसानों को धान की कटाई करने का मौका मिल पाएगा। 22 और 23 अक्तूबर को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चीन से सटे समदो में तैनात भारतीय सेना ने भारी बर्फबारी और बारिश के कारण फंसे 205 लोगों को अपने कैंप में रेस्क्यू किया। यह सभी लोग पूह से काजा मार्ग पर सोमवार शाम को फंसे हुए थे। सेना ने लोगों को खाने और मेडिकल कैंप की सुविधा दी। कर्नल नितिन मित्तल डोगरा स्काउट ने बताया कि हमारे पास कुल 205 लोग थे जिन्हें रात भर ठहराया गया था। मार्ग खराब होने के चलते इन्हें आगे जाने से मना किया था। कई लोगों की अपने-अपने परिजनों से वायरलेस से बातचीत भी करवाई। उधर, हामटा ट्रैक रूट में फंसे ट्रैकरों को भी सुरक्षित निकाल लिया है। लाहौल में बिजली आपूर्ति को 21 घंटे बाद बहाल कर दिया है। 


मनाली-लेह मार्ग और ग्रांफू-काजा सड़क अभी बंद हैं। दोनों हाईवे को खोलने का काम बीआरओ ने शुरू कर दिया है। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को समदो-काजा मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग कई जगह देर रात से बंद है। समदो में फंसे यात्रियों को रिकांगपिओ से भेजा है। ताबो स्थित होम स्टे के संचालकों को पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी रोहित मृग पुरी और नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे। उधर, स्पीति व मनाली के ट्रैक रूट पर फंसे सभी ट्रैकरों को भी सुरक्षित रवाना कर दिया है। लाहौल के घेपन पीक की ट्रैकिंग पर गए गाजियाबाद निवासी सलील को रेस्क्यू कर लिया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि मौसम खुल गया है। मनाली-लेह मार्ग व ग्रांफू-काजा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बिजली बहाली के साथ लाहौल के अंदरूनी हिस्सों में बस सेवा शुरू हो गई है। 

केलांग में माइनस में पहुंचा तापमान
बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इससे जनजातीय भागों में शीतलहर बढ़ गई है।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 
केलांग             -1.3
कल्पा              0.4
कुफरी             8.0 
मनाली             4.8
डलहौजी         10.7
शिमला           11.2
धर्मशाला         15.0
सोलन             9.4
चंबा               12.3
मंडी              11.6
हमीरपुर         13.1
कांगड़ा         14.2
नाहन           16.7 
बिलासपुर     14.0
ऊना           16.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed