फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: 99 roads still closed due to landslide, weather will remain bad till August 10

हिमाचल: भूस्खलन से 99 सड़कें अभी भी बंद, 10 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

Wed, 04 Aug 2021 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 08:02 PM IST
सार

बुधवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। बुधवार को जोगिंद्रनगर में 26, धौलाकुआं में 24.5, पांवटा साहिब में 4.0, नाहन-चंबा में एक और शिमला में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
himachal weather today: 99 roads still closed due to landslide, weather will remain bad till August 10
शिमला में हूई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। बुधवार शाम तक भी प्रदेश में 99 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। 51 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं।  बुधवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। बुधवार को जोगिंद्रनगर में 26, धौलाकुआं में 24.5, पांवटा साहिब में 4.0, नाहन-चंबा में एक और शिमला में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.7, भुंतर में 32.9, बिलासपुर में 32.5, मंडी में 32.4, कांगड़ा में 31.8, हमीरपुर-चंबा में 31.2, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 27.8, नाहन में 27.0, मनाली में 24.6, शिमला-कल्पा में 23.6, केलांग में 23.4 और डलहौजी में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद अब भूस्खलन होने का अंदेशा जताया है। लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन


नोगली-तकलेच मार्ग पर ढहा डंगा, हादसे का खतरा
नोगली-तकलेच मार्ग पर स्विचयार्ड के समीप करीब एक माह पहले सड़क का डंगा ढह गया है। इस वजह से यहां रोजाना खतरे के साये में हजारों लोग सफर करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि पिछली तरफ पहाड़ी है और आवाजाही करने के लिए कम जगह है। ऐसे में बसों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। अगर सड़क धंस जाती है तो इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संपर्क कटने से 12/20 वैली सहित अन्य क्षेत्रों के बागवानों के लिए हजारों पेटी सेब को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। सुनील चौहान, देवेंद्र मेहता, सनम कायथ, प्रेम चौहान, राकेश चौहान, संजीव कुमार, रणवीर, हेमराज, राधा कृष्ण, अनिल कुमार, सुरजीत खौश, दिनेश, संदेश कुमार, रमेश और सुरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द यहां पर डंगा लगाने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ चंद्र प्रकाश ने कहा कि मौके का जायजा लिया गया है। जल्द ही दीवार लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed