फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: There has been no rain for a month, drought like situation

Himachal: एक माह से नहीं बरसे बादल, हिमाचल में सूखे जैसे हालात, ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 10:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 10:30 AM IST
सार

1 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए भी किसानों को समस्याएं पेश आ रही हैं। 

विज्ञापन
Himachal weather: There has been no rain for a month, drought like situation
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते एक माह से बादल नहीं बरसने के चलते सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए भी किसानों को समस्याएं पेश आ रही हैं। 1 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 28 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर माैसम खराब रह सकता है। आगामी दिनों में माैसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला में माैसम साफ बना हुआ है। मानसून विदा होने के बाद से प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। 

विज्ञापन

मानसून जाने से करीब दो सप्ताह पहले भी सामान्य से कम बारिश ही दर्ज हुई थी। इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई। इसके चलते अब कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में अक्तूबर के दौरान सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नौर 98, लाहौल-स्पीति 99, मंडी 81 और ऊना में 46 फीसदी कम बारिश हुई। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों फसलाें को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2, सुंदरनगर 11.4, भुंतर 9.5, कल्पा 4.6, धर्मशाला 14.9, ऊना 15.0, नाहन 17.5, केलांग 3.1, पालमपुर 12.0, सोलन 9.6, मनाली 8.3, कांगड़ा 14.2, मंडी 13.3, बिलासपुर 15.1, हमीरपुर 15.6, चंबा 14.5, डलहाैजी 13.0, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी 1.5, नारकंडा 9.0, रिकांगपिओ 8.0, समदो 5.5, कसाैली 14.3, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 9.0, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो -1.2, मशोबरा 11.0 व सैंज में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर तापमान
क्षेत्र       अधिकतम तापमान
ऊना            32.2
बिलासपुर     30.8
हमीरपुर       30.7
कांगड़ा         28.9
चंबा             28.1
मंडी            27.7
नाहन           27.3
सोलन          27.0
धर्मशाला     24.1
शिमला       21.6
मनाली        21.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed