फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather: temperature rise plan area of state

हिमाचल के मैदानों में चढ़ा पारा, स्कूल खुलने के समय में किया बदलाव

Mon, 27 May 2019 09:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 May 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
himachal weather: temperature rise plan area of state
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर थमते ही मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ना शुरू हो गया है। गर्म हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने मंगलवार से स्कूलों को सुबह आठ बजे खोलने का फैसला लिया है। बढ़ती गर्मी के चलते सुबह नौ बजे के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार से जिला ऊना के स्कूलों में दोपहर दो बजे छुट्टी होगी। प्रदेश में दो जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और अधिक चढ़ने के आसार हैं।सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40, शिमला में 27.2, बिलासपुर में 37.5, सुंदरनगर में 36.3, भुंतर में 33.2, कल्पा में 21.1, धर्मशाला में 30.6, नाहन में 34.8, केलांग में 19.0, सोलन में 33.0, मनाली में 25.0, कांगड़ा में 35.1, हमीरपुर में 35.6, चंबा में 33.3, डलहौजी में 20.5 और कुफरी में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तापमान में बढ़ोतरी होने से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मैदानी राज्यों में पड़ी रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानी हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं।

उधर, प्रदेश के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। रविवार रात को मंडी में न्यूनतम तापमान 19.6, कांगड़ा में 19.2, ऊना-बिलासपुर में 19.0, हमीरपुर में 18.7, धर्मशाला में 17.2 और शिमला में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed