फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: state in the grip of cold wave, minimum temperature in minus at 16 places including Una

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, मैदानी जिले ऊना सहित 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

Fri, 13 Dec 2024 12:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के  मैदानी जिले ऊना समेत राज्य के 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: state in the grip of cold wave, minimum temperature in minus at 16 places including Una
तापमान माइनस में, जम गया लाहौल का राशेल नाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

न्यूनतम तापमान में गिरावट से हिमाचल प्रदेश के मैदानी व पर्वतीय कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। मैदानी जिले ऊना समेत राज्य के 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि  कुछ स्थानों (मध्य पर्वतीय क्षेत्रों) पर यह सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।  न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के सभी भागों में 19 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उधर, शिमला में ठंड से मौत का तीसरा मामला सामने आया है। राजधानी शिमला में एक व्यक्ति की ठंड और एक महिला की घर के आंगन में बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंद्र कुमार निवासी भागवत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4, सुंदरनगर -0.1, भुंतर -0.5, कल्पा -5.2, धर्मशाला 3.5, ऊना -0.8, नाहन 6.7, पालमपुर 1.0, सोलन -0.5, मनाली -0.2, कांगड़ा 1.9, मंडी 1.2, बिलासपुर 1.1, हमीरपुर -0.4, चंबा 1.5, जुब्बड़हट्टी 3.8, कुफरी 0.3, कुकुमसेरी -7.2, नारकंडा -1.2, भरमाैर -0.5, रिकांगपिओ -1.2, सेऊबाग -1.0, धाैलाकुआं 2.2, बरठीं -1.5, समदो -3.9, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 4.2, देहरा गोपीपुर 4.0, ताबो -7.5 व बजाैरा में -0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

दिसंबर में सामान्य से 87 फीसदी कम बारिश
प्रदेश में इस महीने 1 से 13 दिसंबर तक सामान्य से 87 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 10.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 1.3 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 95, चंबा 100, हमीरपुर 63, कांगड़ा 100 , किन्नाैर 62, कुल्लू 98, लाहाैल-स्पीति 84, मंडी 86, शिमला 71, सिरमाैर 99, सोलन 82 व ऊना में 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। 

बर्फ वाले इलाकों में बीस से पहले पहुंचा दिया जाएगा राशन का कोटा
 जिले के स्नो बाउंड (हिमाच्छादित क्षेत्रों) एरिया के लिए राशन का कोटा 20 दिसंबर से पहले पहुंचा दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के पास राशन की खेप पहुंचने के बाद अब इसे डिपो तक भेजा जा रहा है। कुल्लू जिले में दुर्गम क्षेत्रों में कुल 74 डिपो हैं। इनसे हजारों की आबादी जुड़ी है। इन डिपुओं में सर्दियों का एकमुश्त राशन मिलने से ग्रामीणों को सर्दियों के दौरान राशन को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed