फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on the Peaks; Heavy Rain and Hail in Shimla Cause Damage to Apple Crops.

Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, सेब को भारी नुकसान

Thu, 30 Apr 2026 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूराे, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूराे, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 08:55 PM IST
सार

प्रदेश में बदले मौसम के बीच गुरुवार को रोहतांग और धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई। ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather:  Snowfall on the Peaks; Heavy Rain and Hail in Shimla Cause Damage to Apple Crops.
शिमला में बारिश, ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि से सेब को भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 बदले मौसम के बीच गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि से सेब सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है, जबकि शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, ऊना समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश और रोहतांग व धौलाधार समेत प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे और ओलावृष्टि हुई। गुरुवार दोपहर बाद करीब दो से अपराह्न चार बजे तक शहर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन

ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि
ऊपरी शिमला में हुई भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल, जबकि मैदानों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में हल्की बारिश हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। बदले मौसम के बीच सुबह और शाम के समय फिर हल्की ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 6 मई तक हिमाचल में बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के आसार जताए गए हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी के समीप सड़क का हिस्सा धंसा
गुरुवार को पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर चूड़ी के समीप सड़क का हिस्सा धंस गया और रावी में समा गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। चंबा-पांगी वाया सचे जोत मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। जिला शिमला के कोटखाई और छौहारा के कई स्थानों पर वीरवार दोपहर बाद अंधड़ और ओलावृष्टि ने बागवानी को प्रभावित किया है। लगातार मौसम की इस मार से सेब उत्पादकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तेज हवाओं के चलते सेब के बगीचों में लगाए गए एंटी हेलनेट उखड़कर दूर जाकर गिरे, जिससे सेब की फसल और पौधों को नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन

लाहौल में तीन दिन से बारिश और चोटियों पर बर्फबारी
जिला कुल्लू और लाहौल में तीन दिन से बारिश और चोटियों पर बर्फबारी का दौर वीरवार को भी जारी रहा। मंडी में दिनभर बादल छाए रहे। कांगड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। ऊना जिले में भी दोपहर को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिला चंबा में सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.8, कल्पा में 5.2, धर्मशाला में 20.1, ऊना में 18.2, नाहन में 17.1, मनाली में 8.9, कांगड़ा में 16.7, मंडी में 15.1 और बिलासपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

अप्रैल में सामान्य से एक फीसदी अधिक बरसे बादल
प्रदेश में एक से 30 अप्रैल के दौरान सामान्य से एक फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 64 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष अप्रैल के दौरान 64.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 190, हमीरपुर में 88, कांगड़ा में 56, मंडी में 75, शिमला में 77, सिरमौर में 83, सोलन में 164 और ऊना में 64 फीसदी अधिक बारिश हुई।
 

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.4
कांगड़ा 31.6
नाहन 30.4
मंडी 29.8
धर्मशाला 29.0
सोलन 28.0
शिमला 21.2
मनाली 16.8
कल्पा 16.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed