फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Rohtang Pass, snow fell in Atal Tunnel, cold wave increased

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अटल टनल में गिरे फाहे, राज्य में शीतलहर बढ़ी

Mon, 27 Nov 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 07:46 PM IST
सार

येलो अलर्ट के बीच कुल्लू और लाहौल के रोहतांग दर्रा, कुंजम, बारालाचा, शिंकुला दर्रा, जिंगजिंगबार सहित सीबी रेंज की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Rohtang Pass, snow fell in Atal Tunnel, cold wave increased
रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में लंबे समय बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने करवट बदली है। सोमवार को येलो अलर्ट के बीच कुल्लू और लाहौल के रोहतांग दर्रा, कुंजम, बारालाचा, शिंकुला दर्रा, जिंगजिंगबार सहित सीबी रेंज की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। सरी ओर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग में भी बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहे। इससे शीतलहर भी बढ़ गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1 दिसंबर तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 28 नवंबर से मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 2 दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद
बर्फबारी के चलते मनाली प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी सोमवार को बंद रही। शाम को अचनाक मनाली में बारिश शुरू हुई जबकि रोहतांग दर्रा, मढ़ी, अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनालसु पीक, ब्यास कुंड आदि ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हुआ। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद रहा। पर्यटक सोमवार को गुलाबा से आगे नहीं भेजे गए। पर्यटक मनाली और ऊपरी रिहायशी इलाकों में बर्फबारी में आस में होटलों में ठहरे हुए हैं। खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने आम लोगों के साथ पर्यटकों को अटल टनल और जलोड़ी दर्रा की तरफ मौसम भांपकर ही आवाजाही करने को कहा है।  प्रदेश के किसान-बागवान लंबे समय से बारिश के इंतजार में है। गेहूं की फसल बीजने और बीजी फसल के बारिश फायदेमंद होगी। 
विज्ञापन

 

भरमौर की ऊपरी चोटियों में 7.62 सेंटीमीटर ताजा हिमपात
 कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगती, चौबिया, घटोर, द्रुण, काली छौ, क्वारसी में 7.62 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों डलहौजी, जिला मुख्यालय, बनीखेत, पांगी में देर शाम हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ। ऐसे में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 8.5, भुंतर 8.2, कल्पा 3.4, धर्मशाला 9.2, ऊना 9.8, नाहन 13.8, पालमपुर 9.0, सोलन 9.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 10.6, मंडी 8.3, चंबा 10.0, डलहौजी 8.6, जुब्बड़हट्टी 11.9, कुफरी 7.2, कुकुमसेरी 0.7, नारकंडा 5.6, रिकांगपिओ 6.5, धौलाकुआं 12.8, समधो 2.1, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 8.0 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 13.7, चंबा 19.9, ऊना 21.2, नाहन 21.4, मनाली 19.2, कुकुमसेरी 10.2, केलांग 7.9, धर्मशाला 20.0, कांगड़ा 21.7, सेऊबाग 14.0, सुंदरनगर 19.1, बरठीं 20.5, कल्पा 10.8, बरठीं 20.5, नारकंडा 9.3, रिकांगपिओ 15.3, शिमला 13.6, कुफरी 9.0, जुब्बड़हट्टी 17.2 और सोलन में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed