फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: snowfall on high peaks including Atal Tunnel Rohtang, drizzle in Shimla

Himachal Weather: माैसम ने बदली करवट, रोहतांग, नारकंडा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में गिरे फाहे

Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिस्सू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिस्सू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
सार

प्रदेश में शुक्रवार देर रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार सुबह रोहतांग, नारकंडा और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: snowfall on high peaks including Atal Tunnel Rohtang, drizzle in Shimla
लाहाैल में बर्फबारी, शिमला में गिरे फाहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार सुबह रोहतांग, नारकंडा और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में फाहे गिरे। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग से बसों की आवाजाही बंद हो गई है। जलोड़ी दर्रा भी ठप हो गया है। शनिवार सुबह नारकंडा में नेशनल हाईवे-5 कुछ देर बाधित रहा। दिन के समय प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली। है। रामपुर और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया। मौसम में आए बदलाव से अटल टनल रोहतांग के साथ लाहौल और कुल्लू घाटी के ऊंचे इलाकों में सुबह के समय ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू से केलांग गई निगम की बस मनाली से लौट आई। जलोड़ी दर्रा भी 10 बजे के बाद बसों के लिए बंद हो गया। कुल्लू से गईं दो बसें बड़ानाला से लौट आईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी से कुल्लू और लाहाैल-स्पीति जिला में शीतलहर बढ़ गई है। रोहतांग में दस और अटल टनल व जलोड़ी दर्रा में दो से तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में शनिवार सुबह कुछ क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरे और अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। अगले 1-2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। फिर अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

जानें माैसम पूर्वानुमान
माैसम विभाग के अनुसार आज लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, चंबा के ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और इन जिलों के शेष हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। इसी तरह 18 और 21 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 19 फरवरी  को राज्य के कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 20 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 16 और 17 फरवरी  को मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 7.5, भुंतर 4.2, कल्पा 1.0, धर्मशाला 5.5, ऊना 7.0, नाहन 10.1, केलांग -3.3, पालमपुर 7.0, सोलन 5.0, मनाली 4.9, कांगड़ा 8.8, मंडी 8.8, बिलासपुर 7.5, चंबा 8.5, डलहाैजी 6.4, कुकुमसेरी -5.3, सेऊबाग 1.4, बरठीं 7.3, सराहन 4.3 व ताबो में -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, बिलासपुर में 25.5, कांगड़ा में 24.1, मंडी में 23.3, नाहन में 23.0, चंबा में 22.2, सोलन में 22.0, धर्मशाला में 18.9, शिमला में 15.6, कल्पा में 6.9 और केलांग में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विंटर सीजन में सामान्य से 78 फीसदी कम बारिश
राज्य में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक सामान्य से 78 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 134.9 एमएम बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.6 एमएम बारिश ही हुई है। इससे प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 92, चंबा 75, हमीरपुर 90, कांगड़ा 88, किन्नाैर 90, कुल्लू 63, लाहाैल-स्पीति 73, मंडी 73, शिमला 81, सिरमाैर 87, सोलन 87 व ऊना में 90 फीसदी कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed